न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान के परिवार का दूसरा तलाक, अलग होने जा रहे सोहेल-सीमा

सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान तलाक ले रहे हैं। सोहेल और सीमा को शुक्रवार को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। दोनों कोर्ट से अलग-अलग निकले थे। खबर है कि दोनों ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 May 2022 4:44:10

सलमान खान के परिवार का दूसरा तलाक, अलग होने जा रहे सोहेल-सीमा

सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान तलाक ले रहे हैं। सोहेल और सीमा को शुक्रवार को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। दोनों कोर्ट से अलग-अलग निकले थे। खबर है कि दोनों ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोहेल खान और सीमा सचदेव शुक्रवार को फैमिली कोर्ट में उपस्थित हुए थे। दोनों ने तलाक की अर्जी डाली है। लेकिन दोनों के बीच अभी भी दोस्ती बरकरार है। दोनों ने अचानक से अलग होने का फैसला किया था। इसके बारे में किसी को नहीं बताया गया था। दोनों ने अपने इस फैसले को प्राइवेट रखना सही समझा था और फिर तलाक की अर्जी डाल दी। वह पिछले कई सालों से अलग रह रहे हैं।

कपल से जुड़े एक करीबी दोस्त ने बताया कि सीमा और सोहेल के बीच कोई विवाद नहीं है। दोनों ने इस फैसले को मिलकर लिया है और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है। सोहेल और सीमा के फैंस के लिए यह शॉकिंग खबर है।

सीमा खान का असली नाम सीमा सचदेव है। वह पेशे से फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं। खबर है कि सीमा ने अपना सैलून भी खोला हुआ है जिसका नाम Kallista है। सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर मुंबई के बांद्रा में उन्होंने 190 लग्जुरियस बूटीक खोले थे। उन्होंने सोहेल खान से साल 1998 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम योहान और निर्वाण है। अब शादी के 24 साल बाद दोनों अलग हो रहे हैं। 2017 में भी सोहेल और सीमा के अलग होने की खबरें आई थीं। इतना ही नहीं सोहेल और सीमा को नेटफ्लिक्स शो 'द फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में अलग-अलग रहते हुए भी देखा गया था। इस शो के बाद अफवाह क्लियर हो गई थी कि दोनों अब साथ नहीं हैं। यह सलमान खान के परिवार का दूसरा तलाक है। इससे पहले अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा अलग हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो