न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान पर 'भाभीजी घर पे हैं' एक्टर आसिफ शेख का खुलासा, पिता सलीम खान के सामने आज भी...

आसिफ शेख ने खुलासा किया कि सलमान खान आज भी पिता सलीम खान के सामने झिझकते हैं। इंटरव्यू में उन्होंने सलीम खान की सीख, किस्से और सलमान के सम्मान की बात साझा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 8:24:03

सलमान खान पर 'भाभीजी घर पे हैं' एक्टर आसिफ शेख का खुलासा, पिता सलीम खान के सामने आज भी...

टीवी शो 'भाभीजी घर पे हैं' से लोकप्रिय हुए अभिनेता आसिफ शेख न सिर्फ छोटे पर्दे पर, बल्कि बड़े परदे पर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'करण अर्जुन' में उन्होंने सलमान खान के साथ निगेटिव किरदार निभाया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में आसिफ ने सलमान और उनके पिता, दिग्गज लेखक सलीम खान से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

उन्होंने बताया कि वह अक्सर सलमान के फार्महाउस जाया करते थे, लेकिन वहां उनका ज्यादा वक्त सलीम खान के साथ ही गुजरता था। सलीम खान के विचार, उनकी कहानियां और उनका हास्यबोध उन्हें हमेशा प्रभावित करता था। आसिफ ने कहा कि वह इतने गहरे और समझदार इंसान हैं कि उनके साथ बैठना अपने आप में एक अनुभव होता है।

अतुल अग्निहोत्री से दोस्ती और सलीम खान से सीख

आसिफ ने आगे बताया कि सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री उनके बेहद करीबी दोस्त रहे हैं। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “हम अकसर सलीम अंकल के साथ बैठकर लंबी बातचीत करते थे। उनसे मैंने जिंदगी के कई अहम सबक सीखे। उन्होंने हमें बताया कि किस तरह अमिताभ बच्चन को पहली फिल्म में कास्ट किया गया था और भी कई अनकही कहानियां सुनाईं।”

सलीम खान से मिली एक सीख का ज़िक्र करते हुए आसिफ ने कहा, “उन्होंने कहा था कि किसी को कुछ देने के दो तरीके होते हैं – दिखावा करके या चुपचाप। ये चीज़ इंसान के असली चरित्र को उजागर करती है।”

सलमान की इज़्ज़त और पिता के सामने झिझक

आसिफ ने यह भी साझा किया कि सलीम खान अपने बेटे सलमान के सबसे बड़े आलोचक हैं। वह बिना लाग-लपेट के सामने सच कह देते हैं। यही वजह है कि सलमान, एक बड़े स्टार होने के बावजूद, पिता के सामने झिझक जाते हैं।

आसिफ ने कहा, “मुझे याद है जब सलमान नए-नए स्टार बने थे, तब भी अपने पिता के सामने उनकी ज़ुबान लड़खड़ा जाती थी। सलीम अंकल के सामने बोलने की हिम्मत उनमें आज तक नहीं आई। यह उनकी इज़्ज़त और सम्मान को ही दर्शाता है।”

साथ ही उन्होंने सलीम खान की एक और बात याद दिलाई, “अगर आप किसी इंसान को समझना चाहते हैं, तो उसके दोस्तों, नौकरों और फोन नंबर की उम्र पर ध्यान दीजिए। इससे उसके असली व्यक्तित्व की झलक मिल जाती है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत