सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर फरवरी में दूसरा नन्हा मेहमान आया था। इसके बाद से ही फैंस उसका नाम जानने को लेकर उत्साहित हैं। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। करीना की किताब प्रेग्नेंसी बाइबिल के पिछले पन्ने पर छोटे बेटे की फोटो के नीचे जहांगीर लिखा है। इसी से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसका नाम जहांगीर है। बड़े बेटे तैमूर की तरह ही छोटे बेटे का नाम भी मुगल बादशाह पर ही रखा गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि उसका नाम जेह है। जहांगीर नाम से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। तैमूर की तरह जहांगीर का नाम भी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
Lagta hain Saif Taimur Dynasty ki line lagane wale hain , Taimur hua , Jehangir hua , then Khalil , Shahrukh , Mirza .
— vijay shelar 🇮🇳 (@vijayshelar) August 10, 2021
करीना के पारिवारिक सदस्य ने भी की नाम की पुष्टि
यूजर इतने
भड़क गए हैं कि कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें अपने अगले बेटे का नाम
औरंगजेब या फिर बाबर रखना चाहिए क्योंकि दोनों ही शासकों की पहचान क्रूर
शासकों के तौर पर होती है। सैफ-करीना को लेकर ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो
गया है। इस बीच, करीना के एक पारिवारिक सदस्य ने भी जहांगीर नाम की पुष्टि
की है। उसने भास्कर से चर्चा में कहा कि बच्चा सैफ और करीना का है। ऐसे में
नाम रखने का अधिकार भी उन्हीं को है। हमें न तो बड़े बेटे का नाम तैमूर
रखे जाने पर कोई एतराज था और न छोटे बेटे का नाम जहांगीर रखने पर है। तैमूर
को घर पर टिमटिम और जहांगीर को जेह नाम से पुकारते हैं।
Imagine a punjabi Kapoor naming her sons after Taimur and Jehangir who tortured and brutally executed Sikh Guru Arjan
That is what ❤️ j1had does to your psyche #jehangir #Taimur #Talibanप्रोड्यूसर के रूप में पारी शुरू करेंगी करीना
करीना कपूर पहली बार एक स्लीक और नए जमाने की थ्रिलर के साथ निर्माता बनने के लिए तैयार हैं। एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से, अभी तक अनटाइटल्ड यह फिल्म हंसल मेहता द्वारा निर्देशित की जाएगी। ब्लॉकबस्टर ‘वीरे दी वेडिंग’ करीना की उनके बेटे तैमूर के जन्म के बाद पहली फिल्म थी और यह उनके दूसरे बच्चे के बाद उनकी पहली फिल्म होगी। संयोग से, दोनों बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित हैं।
पहली बार निर्माता बनने के लिए उत्साहित करीना कहती हैं कि एकता के साथ इस फिल्म में एक निर्माता के रूप में काम करने के लिए बहुत सम्मानित और उत्साहित हूं, जिसे मेरा परिवार वर्षों से जानता है और पहली बार हंसल द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। मैं हंसल की फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और उनके साथ पहली बार काम करना खास होगा। इस फिल्म में बहुत कुछ पहली बार है और मैं इस यात्रा को शुरू करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।














