एकता कपूर का 'नागिन 6' सीरियल इंडिया का मोस्ट लव्ड सुपरनैचुरल फ्रैंचाइजी शो है। इसके छठे सीजन में तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल और महक चहल अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश 'नागिन' बनी हैं। नागिन 6 में आये दिन नये ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते रहते हैं। एकता कपूर के शो को दिलचस्प बनाये रखने के लिए आये दिन नई एंट्री भी होती रहती हैं। पर इस बार नागिन 6 के सेट जिसकी एंट्री हुई उसको देखकर लोगों के होश उड़ गए।














