न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'द क्रो' रीमेक के सेट पर असली बंदूकों पर लगाई गई थी रोक, पिछली गलती से बचना चाहते थे निर्माता

'द क्रो' की शूटिंग के दौरान, रूपर्ट सैंडर्स ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि सेट पर असली बंदूकों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा क्योंकि वह ब्रैंडन ली और हेलेना हचिन्स की मौत जैसी किसी भी दुर्घटना से बचना चाहते थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 Aug 2024 4:22:34

'द क्रो' रीमेक के सेट पर असली बंदूकों पर लगाई गई थी रोक, पिछली गलती से बचना चाहते थे निर्माता

निर्देशक रूपर्ट सैंडर्स की फिल्म 'द क्रो' 23 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही है। इसकी शूटिंग के दौरान सैंडर्स ने इस बात का खास ख्याल रखा कि सेट पर पूरी सुरक्षा बरती जाए और असली बंदूकों का इस्तेमाल न किया जाए। आपको बता दें कि 'द क्रो' इस फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। ये फिल्में जेम्स ओ'बार की इसी नाम की कॉमिक पर आधारित हैं।

'द क्रो' की शूटिंग के दौरान रूपर्ट सैंडर्स ने साफ तौर पर हिदायत दी थी कि फिल्म के सेट पर कोई फायरिंग हथियार नहीं होगा। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक 'द क्रो' की शूटिंग में एयरसॉफ्ट गन का इस्तेमाल किया गया था। सैंडर्स इस बात को लेकर काफी सतर्क थे कि सेट पर कोई अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दी थी।

सैंडर्स ने एयरसॉफ्ट गन के बारे में बात करते हुए कहा कि इसके ग्लॉक पर लगी स्लाइड पीछे की तरफ जाती है, लेकिन इसमें शेल केसिंग करनी पड़ती है। ज्ञातव्य है कि शेल केसिंग का मतलब गोली का केस होता है। यह गोली चलने तक गोली पर लगा रहता है। यह आमतौर पर पीतल या स्टेनलेस स्टील का बना होता है। सैंडर्स ने कहा कि एयरसॉफ्ट गन से अलग से धुआं छोड़ना पड़ता है, लेकिन हादसों से बचने के लिए ऐसी चीजों पर पैसा खर्च करना सही है।

सिनेमा के इतिहास में फिल्म के सेट पर असली गोलियां चलने से कई बड़े हादसे हुए हैं। आपको बता दें कि 1994 में 'द क्रो' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर गलती से गोली चल गई थी और एक्टर ब्रैंडन ली की फिल्म के सेट पर ही मौत हो गई थी। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि ब्रैंडन ली मशहूर हांगकांग-अमेरिकी मार्शल आर्टिस्ट और एक्टर ब्रूस ली के बेटे थे।

साल 2021 में भी ऐसी ही एक और घटना हुई। फिल्म 'रस्ट' के सेट पर भी गोली चली थी, जिसमें सिनेमैटोग्राफर हेलेना हचिन्स की मौत हो गई थी। गोली एलेक्स बाल्डविन ने चलाई थी, जो असली गोली से भरी प्रोप गन पकड़े हुए थे। इन घटनाओं को देखते हुए रूपर्ट सैंडर्स ने 'द क्रो' के सेट पर सावधानी बरतने का फैसला किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका