न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मासूम सा दिखने वाला फेमस यूट्यूबर असल में है खुराफाती, भद्दे कमेंट से मचाया बवाल, जानें कौन ये करोड़पति

31 वर्षीय रणवीर अल्लाहबादिया एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, उद्यमी और पॉडकास्ट होस्ट हैं, जिन्हें फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में जगह मिली है

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 10 Feb 2025 7:18:30

मासूम सा दिखने वाला फेमस यूट्यूबर असल में है खुराफाती, भद्दे कमेंट से मचाया बवाल, जानें कौन ये करोड़पति

पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें यूट्यूब पर 'बीयरबाइसेप्स' के नाम से जाना जाता है, अपने पॉडकास्ट के जरिए अक्सर ज्ञानवर्धक चर्चाओं के लिए पहचाने जाते हैं। हालाँकि, अब वह अपने पॉडकास्ट को लेकर नहीं, बल्कि एक लापरवाही से किए गए बयान के कारण विवादों में घिर गए हैं।

यह घटना तब सामने आई जब रणवीर ने कॉमेडियन समय रैना के शो, इंडियाज गॉट लैटेंट के एक एपिसोड में एक कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल पूछा। यह क्लिप वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके खिलाफ जमकर आलोचना की। लोग यह कहने लगे कि रणवीर का मासूम सा दिखने वाला चेहरा असल में खुराफाती दिमाग छिपाए हुए है।

इस बर्ताव के बाद से अब रणवीर अल्लाहबादिया सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, और उनकी अनुचित टिप्पणी को लेकर हर ओर चर्चा हो रही है।

कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया

31 वर्षीय रणवीर अल्लाहबादिया एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, उद्यमी और पॉडकास्ट होस्ट हैं, जिन्हें फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में जगह मिली है। उन्होंने अपनी शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और द्वारकादास जे. संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पूरी की। वे बीयरबाइसेप्स मीडिया वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं।

रणवीर के 12 यूट्यूब चैनलों पर अब तक 6 बिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, और वे द रणवीर शो के होस्ट भी हैं। उनके मुख्य चैनल, बीयरबाइसेप्स पर वे उद्यमियों, बॉलीवुड सितारों और एथलीटों के साथ साक्षात्कार करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया (हिंदी) चैनल भी शुरू किया, जो हिंदी भाषी दर्शकों के लिए द रणवीर शो लाता है।

सितंबर 2024 में उनके बीयरबाइसेप्स और अन्य यूट्यूब चैनलों को हैक कर लिया गया। हैकर्स ने उनका चैनल नाम बदलकर 'टेस्ला' रख दिया और सारे कंटेंट को एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रम्प के इवेंट स्ट्रीम से बदल दिया।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर अल्लाहबादिया की कुल संपत्ति (नेट वर्थ) लगभग 60 करोड़ रुपये है।

कौन थी गर्लफ्रेंड

रणवीर अल्लाहबादिया और एक्ट्रेस निक्की शर्मा के बीच रिलेशनशिप की खबरें हाल ही में सुर्खियों में थीं। दोनों के बीच अफेयर की पुष्टि तब हुई जब निक्की शर्मा ने अपनी वेकेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, और उसी लोकेशन से रणवीर ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। खास बात यह थी कि रणवीर की गर्लफ्रेंड वही कपड़े पहने नजर आईं, जो निक्की ने पहने थे, जिससे यह साफ हो गया कि रणवीर की गर्लफ्रेंड कोई और नहीं, बल्कि निक्की ही हैं। हालांकि, अब दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, और यह खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ