न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सास सोनी राजदान का बर्थडे मना लौट रहे रणबीर ने पैपराजी के साथ की ऐसी हरकत कि हो गए ट्रॉल, वीडियो वायरल

शुक्रवार (25 अक्टूबर) को एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का 68वां जन्मदिन था। इस मौके पर आलिया के पति एक्टर रणबीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Oct 2024 11:11:50

सास सोनी राजदान का बर्थडे मना लौट रहे रणबीर ने पैपराजी के साथ की ऐसी हरकत कि हो गए ट्रॉल, वीडियो वायरल

शुक्रवार (25 अक्टूबर) को एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का 68वां जन्मदिन था। इस मौके पर आलिया के पति एक्टर रणबीर कपूर अपनी सास के बर्थडे डिनर पर दिखाई दिए। वहां रणबीर की मां नीतू कपूर भी पहुंची थीं। इसके साथ ही पूरी भट्ट फैमिली दिखाई दीं। रणबीर ने ससुर मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ पोज भी दिए। डिनर से लौटते हुए जब दोनों अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस पर रणबीर गुस्सा होते हुए दिखा दिखाई दिए वहीं, आलिया भी नाराज दिखाई दीं।

इसके बाद रणबीर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। रणबीर का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे पैपराजी को धक्का देते नजर आ रहे हैं। इसमें रणबीर अपनी पत्नी के साथ कार की तरफ आते हैं। जैसे ही आलिया कार में बैठती हैं, रणबीर उधर खड़े पैपराजी का हाथ पकड़कर उसे दूसरी तरफ कर देते हैं। रणबीर ने चिल्लाते हुए कहा, “क्या कर रहे हो आप लोग…क्या कर रहे हो?” इस दौरान आलिया भट्ट पूरी तरह से अपसेट दिखीं।

फैंस को रणबीर का यह रवैया पसंद नहीं आया। वे उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। देखिए यूजर्स ने कैसे-कैसे कमेंट किए :- “आलिया पहले ही कार में बैठ चुकी थी, उस लड़के को खींचने और धक्का देने की कोई वजह नहीं थी।”, “देखो रणबीर ने उस आदमी को कैसे खींचा, रणबीर को शर्म आनी चाहिए।”, “जब इनकी फिल्म आती है तब ये फ्रेंडली हो जाते हैं और अब। मैं जानता हूं कि वो इंसान काफी करीब था लेकिन क्या उसे ऐसे धक्का देना ठीक था?”

“किसी को खींचने की जरूरत नहीं है। याद रखें, अगर आपके पास जनता का समर्थन नहीं है, तो आपकी सभी फिल्में फ्लॉप हो जाएंगी।”, “मुझे लगता है कि आलिया अपसेट थीं और रणबीर बस उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे।”, रेस्तरां में चलते समय आलिया उदास दिख रही थीं। वह आम तौर पर पैपराजी को देखकर मुस्कुराती हैं, लेकिन आज उन्होंने अपनी आंखें नीचे रखीं और कोई रिएक्शन भी नहीं दिया।”

ससुर महेश भट्ट के साथ दिखी रणबीर कपूर की अच्छी ट्यूनिंग

एक वीडियो में रणबीर रेस्तरां के बाहर ससुर महेश भट्ट से बात करते हुए नजर आते हैं। वह फोटो के लिए पोज देते हैं और फिर महेश अपनी कार की तरफ चले जाते हैं। वहीं रणबीर वापस रेस्तरां में चले जाते हैं। रणबीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘एनिमल’ थी। इसमें रणबीर के अभिनय की खूब प्रशंसा हुई थी और यह उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट रही। अब वे ‘रामायण’ मूवी की शूटिंग में बिजी हैं।

हाल ही उनका एक नया हेयरस्टाइल खूब वायरल हुआ था, जिसे देख अंदाज लगाया जा रहा है कि वह कोई और फिल्म भी कर रहे हैं। दूसरी ओर, आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ पिछले दिनों रिलीज हुई। इसमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब उनके पास ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री