न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office पर फुस्स हुई शमशेरा, 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 4 दिन में कमाए सिर्फ 34 करोड़, मेकर्स से कहां हुई चूक?

पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ बॉलीवुड के सांवरिया रणबीर कपूर का कमबैक। 2018 में उनकी मूवी संजू ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाकर रिकॉर्ड तोड़े थे। लेकिन चार साल बाद रिलीज हुई रणबीर की फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से असफल साबित हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 11:13:35

Box Office पर फुस्स हुई शमशेरा, 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 4 दिन में कमाए सिर्फ 34 करोड़, मेकर्स से कहां हुई चूक?

पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ बॉलीवुड के सांवरिया रणबीर कपूर का कमबैक। 2018 में उनकी मूवी संजू ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाकर रिकॉर्ड तोड़े थे। लेकिन चार साल बाद रिलीज हुई रणबीर की फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से असफल साबित हुई। 150 करोड़ के बजट में बनी शमशेरा के लिए 50 करोड़ कमाना भी मुश्किल हो गया। 4 दिन में फिल्म ने केवल 34 करोड़ ही कमाए हैं।

क्यों फ्लॉप हुई शमशेरा?

आपको बता दे, यशराज बैनर की ये चौथी बैक टू बैक फ्लॉप फिल्म है। शमशेरा को सिनेमाघरों में दर्शक तक नहीं मिल रहे हैं। शमशेरा 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई। अब सवाल उठता है कि जबरदस्त प्रमोशन, A लिस्टर्स की कास्टिंग, उम्दा एक्टिंग के बावूजद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कहा फेल हुई? मेकर्स से आखिर कहां चूक हुई कि शमशेरा का दमखम बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा, जानते हैं।

ट्रेड एनालिस्ट अमोद मेहरा के मुताबिक, फिल्म में डकैत कॉन्सेप्ट को दिखाया गया जो अब आउटडेटेड हो चुका है। 80-90s के दौर में डकैत प्लॉट पर बेस्ड मूवीज बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाती थीं। लेकिन अब मूवी लवर्स कुछ नया देखना चाहते हैं। पुराने फॉर्मूले पर फिल्म चलाने का ये एक्सपेरिमेंट बड़ा फेलियर है।

प्रमोशन में चूक

शमशेरा के प्रमोशन में भी चूक हुई। फिल्म को प्रमोट करने की बजाय रणबीर को प्रमोट किया जा रहा था। मसलन रणबीर की वापसी, शादी, पर्सनल लाइफ, ऋषि कपूर कनेक्शन...

गाने बेकार, VFX ने बिगाड़ा खेल

फिल्म के VFX और गानों ने भी दर्शकों को निराश किया। मूवी के गाने एवरेज हैं। कोई भी गाना ऐसा नहीं जो सिनेमाघरों से बाहर निकलने के बाद आप गुनगुनाएंगे। वीएफएक्स का भी यही हाल बताया जा रहा है। जितने ग्रैंड स्केल की ये फिल्म बताई गई, उस क्वालिटी का VFX देखने नहीं मिला। जो फिल्म का बिग लॉस है।

खराब रिव्यूज

शमशेरा को मिले निगेटिव रिव्यूज के चलते दर्शक सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच रहे। यह हाल है कि फिल्म एक हफ्ते भी चल जाए तो बड़ी बात है।

शमशेरा में रणबीर कपूर ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। संजू बाबा भी कम नहीं लगे। मगर दोनों स्टार्स का स्टारडम फिल्म को सफल नहीं बना सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका