बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' में रणबीर कपूर की एंट्री हो सकती है। दरअसल, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं, इसी दौरान एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपने ड्रीम रोल को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि किन फिल्मी किरदारों ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। ऐसे किरदारों में उन्होंने फिल्म 'गंगूबाई कठियावाडी' में आलिया भट्ट का किरदार और 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन का किरदार को गिनाया है। उन्होंने अपनी दिल की ख्वाहिश जाहिर करते हुए कोईमोई से कहा कि 'पिछले दो सालों में मुझे पुष्पा में अल्लू अर्जुन के किरदार ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। इनका असर एक ऑडिएंस के साथ- साथ एक एक्टर के तौर पर भी मुझ पर पड़ा है'।
इसी इंटरव्यू में उन्होंने अपना ड्रीम रोल बयां करते हुए कहा कि वो पुष्पा में अल्लू अर्जुन के किरदार से इतने इंप्रेस हुए हैं कि वो ऐसे रोल करना चाहते हैं। रणबीर कपूर की ये बात सुनकर सोशल मीडिया पर यह अफवाहें उड़ने लग गई कि साउथ के फिल्ममेकर्स उन्हें जल्द ही एप्रोच कर सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' के लिए भी उन्हें एप्रोच किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक ये सभी सिर्फ अफवाहें ही हैं।


-1787664739-lb.webp)











