न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रामायण’ के कास्टिंग डायरेक्टर ने ‘रावण’ को लेकर दिया विवादित बयान, अरशद ने अब इन पर साधा निशाना

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा बॉलीवुड में खास पहचान बना चुके हैं। मुकेश ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए बतौर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Aug 2024 8:14:40

2 News : ‘रामायण’ के कास्टिंग डायरेक्टर ने ‘रावण’ को लेकर दिया विवादित बयान, अरशद ने अब इन पर साधा निशाना

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा बॉलीवुड में खास पहचान बना चुके हैं। मुकेश ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम किया है। मुकेश ने डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की भी पूरी कास्ट फाइनल की है। हाल ही में मुकेश ने इस फिल्म को लेकर खुलकर चर्चा की। मुकेश ने रणवीर अल्लाहाबादिया के पॉडकास्ट में बात करते हुए फिल्म के किरदारों पर बात की।

मुकेश ने इस पर बात करते हुए कहा, “यार वो भी तो प्यार में थे ना। वह बदला चाहते थे, लेकिन वो भी प्यार में थे। जहां तक मैं रावण को समझ पाया हूं, वह दुष्ट और प्रतिशोधी थे, लेकिन उनका बदला अपनी बहन के प्रति प्रेम से प्रेरित था। उन्हें वही करना था जो उन्हें अपनी बहन के लिए करना था। वो भी अपनी तरफ से ठीक थे। युद्ध में, दोनों पक्ष मानते हैं कि वे सही पक्ष पर हैं। लेकिन, आखिरकार, रावण प्यार से प्रेरित था।”

मुकेश रावण पर दिए गए इस बयान के कारण विवादों में फंस सकते हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2020 में एक्टर सैफ अली खान को भी भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने कहा था कि वह ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण का 'मानवीय' संस्करण पेश करेंगे। बता दें कि ‘रामायण’ फिल्म में ‘केजीएफ’ स्टार यश 'रावण' की भूमिका निभा सकते हैं, जो फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।

रणबीर कपूर ‘राम’ और साई पल्लवी ‘माता सीता’ के रोल में हैं। कहा जा रहा है कि ‘हनुमान’ की भूमिका के लिए सनी देओल चुने गए हैं। बात मुकेश की करें तो वे 'रंग दे बसंती', 'बजरंगी भाईजान', 'दंगल', 'जवान' और 'डंकी' जैसी फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने साल 2020 में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर 'दिल बेचारा' से डायरेक्शन में कदम रखा। वे एक्टर के तौर पर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'जवान' और 'चमक' जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम कर चुके हैं।

ramayana,ramayana movie,casting director mukesh chhabra,mukesh chhabra,raavan,saif ali khan,arshad warsi,boney kapoor,boney arshad

अरशद वारसी को बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने नहीं दिए थे 25 हजार रुपए

हाल ही ‘कल्कि एडी 2898’ में प्रभास के किरदार को जोकर बताने वाले एक्टर अरशद वारसी ने अब पेमेंट को लेकर बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस पर निशाना साधा है। अरशद ने हालिया बातचीत में बोनी के प्रोडक्शन हाउस द्वारा धोखा दिए जाने के बारे में जानकारी दी। अरशद ने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कहा कि मुझे साल 1993 में श्रीदेवी और अनिल कपूर अभिनीत ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ के लिए कोरियोग्राफर के रूप में काम पर रखा गया था।

एक गाने के लिए 1 लाख रुपए मिलने थे। मैंने मेकर्स से कहा कि वे जिस गाने को कोरियोग्राफ करना चाहते हैं, उसे पूरा करने में 4 दिन लगेंगे और उस समय मेरी रेट 1 लाख रुपए थी। मैंने उनसे 3 दिन में शूटिंग खत्म करने का रिक्वेस्ट किया। यह एक चैलेंज था लेकिन मैंने कड़ी मेहनत की, 3 दिनों में शूटिंग पूरी की और उनके पैसे बचाए। हालांकि जब मैं अपना चेक लेने गया तो मुझे केवल 75000 रुपए मिले।

जब मैंने प्रोडक्शन वाले से पूछा कि मुझे तय फीस से कम पेमेंट क्यों दिया गया तो बताया गया कि 4 दिनों के लिए 1 लाख की फीस तय की गई थी। मैंने एक दिन पहले ही काम खत्म कर लिया था, इसलिए मुझे 25000 कम दिए गए थे। अरशद ने आगे इंडस्ट्री के डवलपमेंट पर बात करते हुए कहा कि अब मैनेजर और वकील शामिल होने से सौदे ज्यादा सुरक्षित हैं और उम्मीद है कि इससे किसी को भी इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका