न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'संस्कृति से छेड़छाड़ ठीक नहीं', आदिपुरुष के टीजर पर 'रामायण' फेम अरुण गोविल ने तोड़ी चुप्पी; VIDEO

अरुण गोविल ने टीजर पर अपनी राय रखते हुए एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत वक्त से मेरे दिमाग में बहुत सी बातें चल रही थीं, जिन्हें आपसे शेयर करने का समय आ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 10:51:53

'संस्कृति से छेड़छाड़ ठीक नहीं', आदिपुरुष के टीजर पर 'रामायण' फेम अरुण गोविल ने तोड़ी चुप्पी; VIDEO

प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। टीजर सामने आते ही लोगों ने इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी है। लोगों को 'आदिपुरुष' के टीजर में एक नहीं कई तरह की खामियां नजर आ रही हैं। 'आदिपुरुष' का टीजर देखने के बाद लोग मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। अब इस पर 'रामायण' फेम अरुण गोविल का रिएक्शन सामने आया है।

अरुण गोविल ने टीजर पर अपनी राय रखते हुए एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत वक्त से मेरे दिमाग में बहुत सी बातें चल रही थीं, जिन्हें आपसे शेयर करने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा, 'रामायण और महाभारत जैसे जितने भी ग्रंथ और शास्त्र हैं, ये हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है। ये हमारी संस्कृति है, जड़ है। सारी मानव सभ्यता के लिये एक नींव सामान है। ना ही नींव को हिलाया जा सकता है और ना ही जड़ को बदला जा सकता है। नींव या जड़ के साथ किसी तरह का खिलवाड़ या छेड़छाड़ ठीक नहीं है। हमें शास्त्रों से संस्कार मिलते हैं, जीने का आधार मिलता है। ये धरोधर ही हमें जीने की कला सिखाती है। हमारी संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है।'

अरुण गोविल आगे बात करते हुए कहते हैं कि 'जब ढाई साल पहले कोरोना आया, तो उसने हमारी धार्मिक मान्यताओं को मजबूत किया। कोरोना के दौरान जब रामायण का प्रसारण हुआ, तो उसने विश्व रिकॉर्ड बनाया। ये हमारी मान्यताओं और परंपरा का बहुत बड़ा संकेत है। 35 साल पहले बनी रामायण को हमारी युवा पीढ़ी ने पूरी श्रद्धा और आस्था से देखा।'

अरुण गोविल ने फिल्म मेकर्स और राइटर्स पर बात करते हुए कहा, 'आपको हमारी नीव, जड़ और धार्मिक संस्कृति से छेड़छाड़ करने का हक नहीं है।'

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा, 'क्रिएटिविटी के नाम पर धर्म का मजाक ना बनायें।'

वीडियो के अंत में अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को पहचान दिलाने के लिये शुक्रिया भी अदा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत