सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर पर बोलीं राखी सावंत, 'आजकल शक्ल-अक्ल कौन देखता है...'
बॉलीवुड गलियारों में 14 जुलाई को तूफान आ गया जब यह खबर सामने आई कि मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं। ललित मोदी ने जैसे ही अपनी स्वीटहार्ट सुष्मिता संग अपने रिश्तों को रिवील किया मानो हर जगह हलचल बढ़ गई।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 16 Jul 2022 10:04:57
बॉलीवुड गलियारों में 14 जुलाई को तूफान आ गया जब यह खबर सामने आई कि मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं। ललित मोदी ने जैसे ही अपनी स्वीटहार्ट सुष्मिता संग अपने रिश्तों को रिवील किया मानो हर जगह हलचल बढ़ गई। सुष्मिता संग और ललित मोदी के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बाते हो रही है। इस बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने इस सबसे चर्चित टॉपिक पर अपना रिएक्शन दिया है। जिसके बाद एक बार फिर वो सुर्ख़ियों में आ गई है।
पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा, ‘वाह ललित जी क्या हाथ मारा हुआ है। डायरेक्ट सुष्मिता सेन। असल में ललित जी और सुष्मिता को मैंने देखा तो मुझे बाप बेटी लगे। वो (सुष्मिता) एक फॉर्मर मिस यूनिवर्स… ललित जी कौन हैं? राखी की बात का जवाब देते हुए एक पैपराजी ने ललित मोदी को आईपीएल का मैनेजर बताया तो एक ने कहा कि ललित मोदी IPLके कमिश्नर थे जो पैसे लेकर भाग गए थे और बाद में भगौड़े घोषित कर दिए गए।