राखी सावंत इन दिनों आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ अपने नए रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। राखी सावंत (Rakhi Sawant) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में राखी बॉयफ्रेंड आदिल के साथ दुबई पहुंची थीं, जहां उन्होंने एक आलीशान घर खरीदा था। अब उन्होंने उस घर का वर्चुअल टूर कराया है, जिसका बेडरूम से बाथरूम सब लग्जीरियस है। हालांकि, वीडियो देखने के बाद फैंस थोड़े कंफ्यूज हो रहे हैं, कि ये राखी का असली घर है या वो किसी ब्रांड को यहां प्रमोट कर रही हैं।
हाल ही में बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ वह वेकेशन मनाने के लिए दुबई पहुंची थीं। जहां उन्होंने आलीशान घर खरीदा। अब उन्होंने अपने आलीशान घर की एक झलक दिखाई है, जिसका इंटीरियर देख लोग दंग हो रहे हैं।














