न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब कैसी है राजू श्रीवास्तव की तबीयत?, मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

स्टैंड-अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते हुए अचानक तबीयत बिगड़ी गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने हार्ट अटैक की पुष्टि की और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 12:14:22

अब कैसी है राजू श्रीवास्तव की तबीयत?, मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

स्टैंड-अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते हुए अचानक तबीयत बिगड़ी गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने हार्ट अटैक की पुष्टि की और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। तब से लेकर अभी तक उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। राजू के मैनेजर नयन सोनी ने कॉमेडियन की तबीयत का अपडेट शेयर किया है और बताया कि वह उनकी स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है और बॉडी में मूवमेंट भी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन होश में आने में अभी भी लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।

मैनेजर नयन सोनी ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। पीटीआई की एक रिपोर्ट में नयन ने बताया कि राजू की हालत धीरे-धीरे बेहतर हो रही है और वह इलाज पर प्रतिक्रिया दे रहा है। राजू अब अपने शरीर के अंगों को थोड़ा सा हिला रहे है। वह अभी भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर है।

उधर, राजू श्रीवास्तव के पीआरओ अजीत सक्सेना ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि अब राजू की सेहत में पहले से काफी सुधार है। हालांकि, वो आईसीयू (ICU) वार्ड में वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं। पीआरओ का कहना है कि 'राजू भाई वेंटिलेटर पर हैं और ऐसे में इनफेक्शन का ख़तरा बहुत ज़्यादा बना रहता है। कई ख़ास लोग आ जाते हैं जो कि बाहर से आते हैं और उन्हें मिलने से रोकने में कुछ दिक्कतें होती हैं। इन्फेक्शन के डर की वजह से ही डॉक्टरों ने मिलने जुलने पर मनाही की है।'

बता दें कि बीते दिन राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर उनके करीबी दोस्त और एक्टर शेखर सुमन ने ट्वीट किया था। उन्होंने बताया है कि कॉमेडियन की हालत स्थिर है। शेखर सुमन ने अपने ट्वीटर पर कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट को लेकर लिखा- 'अच्छी खबर , राजू ने अपनी उंगलियां और कंधे मूव किए हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक ये एक अच्छा संकेत है। आपकी दुआ काम कर रही है…दुआ करते रहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो