न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, मैनेजर ने कहा - ब्रेन डेड नहीं, कोमा में हैं

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कॉमेडियन के मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की हालत बेहतर है। उनके सारे ऑर्गन ठीक काम कर रहे हैं और चीजें पॉजिटिविटी की तरफ बढ़ी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Aug 2022 12:05:23

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट,  मैनेजर ने कहा - ब्रेन डेड नहीं, कोमा में हैं

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कॉमेडियन के मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की हालत बेहतर है। उनके सारे ऑर्गन ठीक काम कर रहे हैं और चीजें पॉजिटिविटी की तरफ बढ़ी हैं। आजतक से बात करते हुए राजेश शर्मा ने बाताया कि कल के मुकाबले आज राजू श्रीवास्तव की हालत बेहतर है। उनके सारे ऑर्गन ठीक काम कर रहे हैं। स्टेबल हैं सभी चीजें। चीजें पॉजिटिविटी की तरफ बढ़ी हैं। कल उनकी हालत काफी परेशान करने वाली थीं। पहले ब्रेन में सूजन थी, अब वह नहीं है। वह ब्रेन डेड नहीं हैं। वह कोमा-सेमी कोमा की स्थिति में हैं। उनके सारे ऑर्गन चल रहे हैं। बिल्कुल ठीक हैं वो। नए डॉक्टर जो हैं वह मेडिकल ट्रीटमेंट करेंगे तो आगे और बेहतर होने के आसार हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'डॉक्टरों की टीम में कुछ बदलाव हुआ है। पहले डॉक्टर अचल श्रीवास्तव थे, अब नए डॉक्टर भी आए हैं। उन्होंने थोड़ी सी चीजें की हैं, जिससे फायदा हुआ है। चीजें पॉजिटिव हुई हैं।'

राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर उड़ रही अफवाहों पर राजेश शर्मा ने कहा, 'शिखा जी (राजू की पत्नी) काफी परेशान हैं। उन्होंने गुजारिश की है कि अफवाहें ना फैलाएं। निगेटिविटी ना फैलाएं। हम सभी का यही प्रयास है कि सभी चीजें ठीक रहें।'

दोस्त अशोक मिश्रा ने कही ये बात

दूसरी तरफ राजू श्रीवास्तव के दोस्त अशोक मिश्रा ने बताया, 'अभी डॉक्टरों ने साफ कुछ नहीं बोला है। आधिकारिक रूप से कोई खबर नहीं है। कई चैनल पर राजू भाई को मृत बताया गया था, इसपर भाभी रो रही थीं। उनके बच्चे रो रहे थे कि पापा यहां हमारे समाने हैं और लोग उन्हें मृत बता रहे हैं।'

अशोक ने यह भी कहा कि, 'ब्रेन डेड की बात काफी हद तक ठीक है। उनके ब्रेन की नसें सिकुड़ गई हैं। इससे पूरी तरह से ब्लड सर्क्युलेट नहीं हो रहा है। ऑक्सीजन नहीं पहुंच रहा है। इसीलिए उनका ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसी पर अभी डॉक्टर काम कर रहे हैं।'

ब्रेन डेड होने की आई थी खबर

गुरुवार को राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना का बताया था कि सुबह डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है। हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है। हम सब लोग परेशान है। सब भगवान से प्रार्थना कर रहे है। परिवार के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल