न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन पर देश में शोक की लहर, अमित शाह-CM योगी-अरविंद केजरीवाल समेत इन्होंने जताया दुख

राजू श्रीवास्तव बीते 41 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर देश में शोक की लहर है। राजू श्रीवास्तव के निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर तमाम राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Sep 2022 12:51:57

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन पर देश में शोक की लहर, अमित शाह-CM योगी-अरविंद केजरीवाल समेत इन्होंने जताया दुख

कॉमेडियन व अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) का दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 साल की उम्र में बुधवार को करीब सवा दस बजे निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव बीते 41 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर देश में शोक की लहर है। राजू श्रीवास्तव के निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर तमाम राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

राजू का जाना कला जगत के लिए बड़ी क्षति- अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया और ट्वीट कर कहा, ‘सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति।’

राजू एक जिंदादिल इंसान थे - राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ॐ शान्ति!।’

उनकी आत्मा को शांति मिले - CM योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं, यूपी के लोगों की ओर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

अरविंद केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

बहुत अफसोस है - अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि यह काफी दुखद है कि राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। वह एक गरीब परिवार से थे और उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत ने दुनिया में उनकी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके जैसे बहुत कम प्रतिभाशाली कॉमेडियन हैं। मुझे याद है कि कैसे वह समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद कानपुर से चुनाव लड़ना चाहते थे।

CM धामी ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से बीमार चल रहे एवं कोमा में रहे प्रख्यात कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट किया। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री धामी ने राजू श्रीवास्तव के निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया।

भूपेश बघेल ने भी जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कॉमेडी प्रेमियों के ‘गजोधर’ राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तिहाड़ से रिहाई के बाद सौरव दास का पहला पोस्ट, फिर उठाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
तिहाड़ से रिहाई के बाद सौरव दास का पहला पोस्ट, फिर उठाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी; मैक्रों ने ट्रंप को दिया जवाब
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी; मैक्रों ने ट्रंप को दिया जवाब
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, केजरीवाल ने दी बधाई; बोले- देश के लिए संघर्ष करते रहें
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, केजरीवाल ने दी बधाई; बोले- देश के लिए संघर्ष करते रहें
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप