कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके करीबी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने एक वीडियो जारी कर उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की है। सुनील ने कहा, 'दोस्तो, कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को लेकर जो अफवाहें चल रही हैं। वो सरासर गलत हैं। फेक न्यूज हैं। उनकी तबियत में बहुत स्थिरता है। रिकवरी हो रही है। हम सब की दुआओं ने असर किया है। चमत्कार हुआ है।'
कॉमेडियन सुनील पाल आगे कहते हैं, 'राजू जी जल्द ही हमारे बीच स्वस्थ और मस्त लौटेंगे। हम सबकी प्रार्थना लगी रहनी चाहिए। जारी रहनी चाहिए। राजू भाई ने इन लोगों को ऐसे हंसाया, उनके साथ हम ऐसे थोड़े न होने देंगे। राजू भाई जल्दी आइए। हम सब तैयार हैं। आपकी बातों पर हंसने के लिए गजोधर भैया। लव यू ऑल। आप सभी से निवेदन है कि किसी भी अफवाहों पर न जाएं। राजू भाई स्वस्थ रहें।'














