देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाना माना और लोकप्रिय नाम था, उन्होंने इतने सालों तक अपनी जबरदस्त कॉमेडी से पूरे देश को हंसाया है। बीते 10 अगस्त 2022 को राजू को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कॉमेडियन साउथ दिल्ली के एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए गिर पड़े थे। उन्हें उनके ट्रेनर द्वारा अस्पताल ले जाया गया और उन्हें सीपीआर दिया गया था और उसके बाद एंजियोप्लास्टी की गई थी। पिछले 42 दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था। हालांकि उनको बचाने की तमाम कोशिश के बाद भी वह दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव का चले जाना हर किसी को दुखी कर दिया है। राजू के निधन से उनकी पत्नी, बेटा और बेटी इस समय गहरे सदमे में हैं। उनके निधन की खबर के बाद से ही सभी टीवी और बॉलीवुड के सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने दोस्त राजू श्रीवास्तव को याद किया और बताया कि उनके निधन से वे बेहद दुखी हैं।














