न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्टार किड ने कर दी थी राजकुमार की फिल्म से छुट्टी, ‘साउथ में बॉलीवुड स्टार्स को मिलते हैं विलेन के रोल’

एक्टर राजकुमार राव आज बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्हें कई सशक्त भूमिकाएं निभाते हुए देखा गया है। इन दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 May 2024 2:09:14

2 News : स्टार किड ने कर दी थी राजकुमार की फिल्म से छुट्टी, ‘साउथ में बॉलीवुड स्टार्स को मिलते हैं विलेन के रोल’

एक्टर राजकुमार राव (39) आज बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्हें कई सशक्त भूमिकाएं निभाते हुए देखा गया है। इन दिनों उनकी फिल्म ‘श्रीकांत’ चर्चाओं में है। इसमें राजकुमार ने दृष्टिबाधित बिजनेसमैन श्रीकांत बोला का रोल निभाया है। फिल्म में उनके संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। इस बीच राजकुमार ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) पर खुलकर बात की।

राजकुमार ने रणवीर अलाहबादिया को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में आउटसाइडर के संघर्ष को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। राजकुमार ने कहा कि मुझे किसी ने कहा कि मैं एक आउटसाइडर हूं तो बॉलीवुड की पार्टियों में जाया करूं। इससे वहां मौजूद सेलेब्स से बातचीत होगी और अपने लिए मौके तलाश कर पाऊंगा। मैंने भी एक आउटसाइडर होने की वजह से ऐसा किया। कुछ समय बाद मुझे एक फिल्म भी मिल गई जिसके लिए मैंने काम करना शुरू किया। लेकिन अचानक रातों-रात उससे बाहर कर दिया गया।

बाद में पता चला कि मेरा रोल किसी जान-पहचान वाले को दिया गया है जो कि स्टार किड भी है। हालांकि मैं यहां उसका नाम नहीं लेना चाहूंगा। मेरे दिमाग में बस यही बात आई कि ये सब ठीक नहीं है। कोई अपनी पावर का फायदा उठा जाता है क्योंकि वो कुछ कॉल्स करते चीजें कंट्रोल कर सकता है। लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि वह फिल्म बन ही नहीं पाई। राजकुमार जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लीड रोल निभाएंगी। साथ ही राजकुमार की फिल्म ‘स्त्री 2’ भी इसी साल रिलीज होगी।

rajkummar rao,actor rajkummar rao,srikanth,mr and mrs mahi,rajkummar star kid,arbaaz khan,actor arbaaz khan,south indian cinema,bollywood

अरबाज खान के हिसाब से साउथ में बॉलीवुड हीरो को नहीं मिलती ज्यादा अहमियत

फिल्ममेकर व एक्टर अरबाज खान (56) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा खबरों में बने रहते हैं। अब उनके एक बयान ने हलचल मचाई हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अरबाज ने बताया कि साउथ में बॉलीवुड स्टार्स को कैसी नजरों से देखा जाता है और उन्हें क्या माना जाता है। बता दें पिछले कुछ समय से कई स्टार्स का रुझान साउथ मूवीज के लिए बढ़ा है।

हालांकि उन्हें विलेन के रोल ऑफर किए जा रहे हैं चाहे वो बॉबी देओल हों या फिर संजय दत्त। अरबाज ने कहा कि मैं ज्यादा तो नहीं बोल सकता लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि जो नॉर्थ इंडिया के स्टार्स होते हैं वो साउथ मूवीज में अक्सर कैरेक्टर आर्टिस्ट या नेगेटिव रोल में ही दिखाई देते हैं। मुझे नहीं पता कि क्या उन्होंने वहां पर कभी नॉर्थ इंडिया के स्टार्स के साथ कोई बड़ी फिल्में की है।

मैंने अब तक जितनी भी फिल्में देखी हैं, उनमें बॉलीवुड एक्टर्स ने साउथ इंडियन सिनेमा के स्टार वेंकटेश, कमल हासन, रजनीकांत, चिरंजीवी, नागार्जुन के साथ काम किया है। बॉलीवुड के सितारे कभी भी उनके साथ लीड रोल में नहीं दिखाई देते हैं। एक्ट्रेस को वहां जरूर लीड रोल के लिए कास्ट किया जाता है। इसी तरह साउथ एक्ट्रेस को भी यहां लीड एक्ट्रेस के रूप में लिया जाता है। लेकिन मेल एक्टर्स के मामले में मामला बिल्कुल अलग है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष