न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाट के सामने आ रहे हैं राजकुमार राव, 10 अप्रैल को सनी से कहेंगे 'भूल चूक माफ', क्या फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस

सलमान खान की सिकंदर और सनी देओल की जाट के बाद, राजकुमार राव की रोमांटिक कॉमेडी भूल चुक माफ 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 4:36:58

जाट के सामने आ रहे हैं राजकुमार राव, 10 अप्रैल को सनी से कहेंगे 'भूल चूक माफ', क्या फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस

30 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर शेर की दहाड़ की तरह दहाड़ने वाले सलमान खान अपनी फिल्म सिकन्दर को लेकर जो चर्चा पा रहे हैं उससे एक बात तो तय हो गई है कि यह फिल्म और इस फिल्म में सलमान खान का किरदार लार्जन दैन लाइफ होगा।

सलमान खान के तुरन्त बाद गदर-2 से फिल्म उद्योग में जबरदस्त वापसी करने वाले सनी देओल उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत को भी अपने ढाई किलो के हाथ की ताकत दिखाने को तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। जयपुर में 24 मार्च को हुए इस फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान जिस उत्साह से दर्शकों ने सनी देओल का इस्तकबाल किया उससे एक बात सिद्ध हुई थी आने वाली 10 अप्रैल को जाट के रूप में सनी देओल फिर से अपनी सफलता को दोहराते हुए नजर आएंगे।

दक्षिण भारत के ख्यातनाम निर्देशक गोपीचन्द मालिनेनी के निर्देशन में बनी और मैत्रई मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित जाट सनी देओल की पहली ऐसी हिन्दी फिल्म है जिसका निर्माण और निर्देशक दक्षिण भारत वाले कर रहे हैं। गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म को लेकर दर्शकों में उन्माद बढ़ता जा रहा है। जाट धीरे-धीरे मन में बसता जा रहा है, यह बॉक्स ऑफिस के लिए सफलता का पर्याय बन रहा है।

10 अप्रैल को सनी देओल एकल सितारे के रूप में नजर आने वाले थे। उम्मीद नहीं थी कि उनके सामने कोई दूसरा सितारा अपनी फिल्म लेकर हाजिर होगा और उन्हें बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देगा। अब एक सितारे से सनी देओल के सामने अपनी फिल्म को प्रदर्शित करने की घोषणा करके बॉक्स ऑफिस पंडितों को हैरान कर दिया है।

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर देने वाले राजकुमार राव ने घोषणा की है वे अपनी अगली फिल्म भूल चुका माफ को 10 अप्रेल को सिनेमाघरों में उतारने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी नजर आएंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने किया है जिन्होंने गत वर्ष अगस्त से लेकर इस वर्ष 14 फरवरी के मध्य तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दर्शकों के सामने दी हैं। यह फिल्में हैं—स्त्री -2, स्काई फोर्स और अभी तक सिनेमाघरों में चल रही छावा। अब वे 10 अप्रैल को भूल चुक माफ लेकर आ रहे हैं।

राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहली बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'भूल चुक माफ़' में साथ काम कर रहे हैं। निर्माताओं ने फरवरी में ही टीज़र रिलीज़ कर दिया था जो फैन्स को काफी पसंद आया था। अब इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। अब ये फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। राजकुमार राव ने रिलीज़ की तारीख की घोषणा करते हुए एक नया वीडियो भी रिलीज़ किया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'स्त्री 2 में हंसने के बाद, राजकुमार राव एक गुदगुदाने वाली कॉमेडी के साथ वापस आ गए हैं! दिनेश विजान और मैडॉक फ़िल्म्स 2025 की सबसे मज़ेदार और भसड़वाली शादी लेकर आए हैं। क्या राजकुमार राव और वामिका गब्बी की शादी हो पाएगी।'

रोमांटिक कॉमेडी में जमी दोनों की जोड़ी

करण शर्मा द्वारा निर्देशित और लिखित यह दिल को छू लेने वाली रोमांटिक कॉमेडी पहली बार राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी के साथ आई है, जो आकर्षण, अराजकता और छोटे शहर के रोमांस की एक नई खुराक का वादा करती है। वाराणसी की जीवंत गलियों में सेट की गई यह फिल्म रंजन नामक एक निराश रोमांटिक व्यक्ति की कहानी है, जो अपने प्यार तितली को पाने के लिए सरकारी नौकरी करता है। लेकिन शादी से ठीक पहले, किस्मत एक ऐसा मोड़ लेती है, जो उसकी दुनिया को सबसे अप्रत्याशित तरीकों से उलट देता है। इसके बाद प्यार, नियति और दूसरे मौकों की एक मजेदार लेकिन दिल को छू लेने वाली यात्रा शुरू होती है।

बॉक्स ऑफिस पर हिट हो सकती है फिल्म?

लुका छुपी और जरा हटके जरा बचके के निर्माता दिनेश विजान अमेज़न एमजीएम स्टूडियो के साथ मिलकर भूल चुक माफ प्रस्तुत कर रहे हैं। करण शर्मा द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी दर्शकों को आकर्षित करने का वादा करती है। भूल चुक माफ मैडॉक फिल्म्स की इस साल की तीसरी बड़ी रिलीज़ है इससे पहले स्काई फ़ोर्स और हाल ही में हिट हुई छावा, जिसमें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने अभिनय किया है। राजकुमार राव की 2025 की स्लेट मालिक और नेटफ्लिक्स की टोस्टर के साथ मज़बूत दिख रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत