न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रजनीकांत की 'कुली' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 10वें दिन की कमाई में आया जोरदार उछाल, जल्द 250 करोड़

रजनीकांत की फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहले हफ्ते में 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद अब यह फिल्म 250 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। जानिए अब तक की कमाई, स्टार कास्ट और आगे के प्रोजेक्ट्स की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 9:33:20

रजनीकांत की 'कुली' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 10वें दिन की कमाई में आया जोरदार उछाल, जल्द 250 करोड़

रजनीकांत की फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में जगह बना ली थी और तमिल सिनेमा में इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। चलिए जानते हैं कि कुली ने अब तक कितनी कमाई की है और इसके आंकड़े क्या कह रहे हैं।

दूसरे शनिवार ने बढ़ाई कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कुली ने अपने दसवें दिन तक 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, दसवें दिन की आधिकारिक कमाई के आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं। अगर दूसरे शनिवार को फिल्म 10 करोड़ कमाती है, तो इसका कुल कलेक्शन 245.50 करोड़ तक पहुँच जाएगा।

ओपनिंग और पहले हफ्ते की कमाई

फिल्म ने 65 करोड़ की जोरदार ओपनिंग की थी। तमिल में इसका कलेक्शन 44.5 करोड़, हिंदी में 4.5 करोड़, तेलुगू में 15.5 करोड़ और कन्नड़ में 0.5 करोड़ रहा। दूसरे दिन कुली ने 54.75 करोड़ की कमाई दर्ज की। तीसरे दिन यह आंकड़ा 39.25 करोड़, चौथे दिन 35.25 करोड़, पांचवें दिन 12 करोड़, छठे दिन 9.5 करोड़, सातवें दिन 7.5 करोड़, और आठवें दिन 6.15 करोड़ रहा। पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 229.65 करोड़ था। नौवें दिन फिल्म ने 5.85 करोड़ की कमाई की।

स्टार कास्ट और डायरेक्शन

कुली को डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी, आमिर खान और श्रुति हासन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म को आलोचकों से संतोषजनक रिव्यूज मिले और बॉक्स ऑफिस पर यह ठीक-ठाक कमाई कर रही है।

बॉक्स ऑफिस क्लैश और आगे का प्रोजेक्ट

फिल्म कुली का टकराव ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 के साथ हुआ था। वॉर 2 भी अपनी कमाई कर रही है, लेकिन कुली पर इसका खास असर नहीं पड़ा। रजनीकांत की स्टार पावर के सामने कोई मुकाबला नहीं कर सकता। वर्क फ्रंट की बात करें तो कुली के बाद रजनीकांत को उनकी अगली फिल्म जेलर 2 में देखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब