न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sushmita Sen को 'गोल्ड डिगर' कहने वालों पर प्रियंका चोपड़ा का तमाचा, एक्ट्रेस का यूं बढ़ाया हौसला

जिसके सपोर्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में लिखा- "Tell em queen!" प्रियंका के अलावा नेहा धूपिया, रणवीर सिंह, सुनील शेट्टी समेत कई सेलेब्स सुष्मिता की पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 5:36:17

Sushmita Sen को 'गोल्ड डिगर' कहने वालों पर प्रियंका चोपड़ा का तमाचा, एक्ट्रेस का यूं बढ़ाया हौसला

गॉर्जियस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को इस समय सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है वजह है खुद की उम्र से 10 साल बड़े बिजनसमैन और आईपीएल फाउंडर ललित मोदी के साथ उनका रिश्ता। कुछ लोग सुष्मिता सेन को 'पैसों की लालची औरत' और 'गोल्ड डिगर' जैसे शब्द कह रहे हैं। हालाकि, सुष्मिता ने इसका जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल एक तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। जिसके सपोर्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में लिखा- "Tell em queen!" प्रियंका के अलावा नेहा धूपिया, रणवीर सिंह, सुनील शेट्टी समेत कई सेलेब्स सुष्मिता की पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।

सुष्मिता सेन ने अपनी नई पोस्ट में उन्हें गोल्ड डिगर कहने वालों की बोलती बंद की है। सुष्मिता ने वेकेशन से मोनोकनी में अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीर शेयर करते हुए हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बीतों दिनों में मेरा नाम गोल्ड डिगर दौलत की लालची कहकर सोशल मीडिया पर काफी उछाला जा रहा है। मेरी जमकर आलोचना की जा रही है। लेकिन मैं इन आलोचनाकर्ताओं की बिल्कुल भी परवाह नहीं करती हूं। मैं सोना नहीं बल्कि हीरे की परख रखने का हुनर रखती हूं। ऐसे में कुछ बुद्धिजीवियों के जरिए गोल्ड डिगर कहना उनकी निचली मानसिकता को साफ-साफ दिखाता है। इन तुच्छ लोगों के अलावा मुझे मेरे शुभचिंतकों और परिवारजनों का पूरा समर्थन है। क्योंकि मैं सूर्य की तरह हूं जो अपने अस्तित्व और विवेक लिए हमेशा चमकता रहेगा।'

अपनी इस पोस्ट में सुष्मिता सेन ने अपने फैंस और सपोर्ट्स का शुक्रिया अदा किया है। सुष्मिता ने ये भी बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें इस तरह की ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

priyanka chopra,sushmita sen,priyanka chopra age,priyanka chopra child,priyanka chopra instagram,priyanka chopra movie,sushmita sen age,sushmita sen husband,lalit modi,sushmita sen lalit modi,gold digger

बता दें कि 14 जुलाई को ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं और साथ में खुलासा किया था कि वो एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। यह उनकी जिंदगी की नई शुरुआत है। इन्हीं तस्वीरों के बाद अंदाजा लगाया कि ललित मोदी और सुष्मिता सेन से शादी कर ली है। हालांकि ललित मोदी और सुष्मिता सेन ने शादी की खबरों का खंडन किया है। ललित मोदी ने एक पोस्ट लिखकर गुस्सा निकाला कि क्या दो लोग कभी दोस्त नहीं हो सकते? उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए लिखा था कि वो खुद भी जिएं और दूसरों को भी जीने दें।

बता दे, ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन रोहमन शॉल संग रिश्ते में थीं। रोहमन शॉल से सुष्मित सेन का ब्रेकअप 6 महीने पहले ही हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका