न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PS-1 Box Office: 'पोन्नियिन सेल्वन' ने 'द कश्मीर फाइल्स को छोड़ा पीछे, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 350 करोड़ के पार

चोल साम्राज्य के इतिहास से जुड़ी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने दूसरे वीकेंड की भी सॉलिड शुरुआत की और शुक्रवार को इंडिया में 9.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Oct 2022 4:29:02

PS-1 Box Office: 'पोन्नियिन सेल्वन' ने  'द कश्मीर फाइल्स को छोड़ा पीछे, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 350 करोड़ के पार

चोल साम्राज्य के इतिहास से जुड़ी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने दूसरे वीकेंड की भी सॉलिड शुरुआत की और शुक्रवार को इंडिया में 9.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को वर्किंग डे होने से फिल्म की कमाई में थोड़ी सी कमी आई और रिलीज के बाद से ये पहला दिन ऐसा बीता जब हिंदी में 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने 1 करोड़ रुपये से कम कमाई की। शनिवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने फिर से अच्छी जंप ली और 14.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म के हिंदी वर्जन की बात करें तो शुक्रवार के 80 लाख के मुकाबले, शनिवार को फिल्म की कमाई ऑलमोस्ट डबल हो गई और इसने 1.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म विदेशों में भी अच्छा कारोबार कर रही है। 'पोन्नियिन सेल्वन-1' का ओवरसीज कलेक्शन भी दमदार चल रहा है। 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने गुरुवार के कलेक्शन के बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। ताजा रिपोर्ट्स बता रही हैं कि शनिवार के कलेक्शन के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 350 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

शनिवार की कमाई जोड़ने के बाद 'पोन्नियिन सेल्वन-1' का इंडिया में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ रुपये से बस जरा सा कम है। 9 दिन में फिल्म का कलेक्शन 199.85 करोड़ रुपये हो गया है। रविवार के लिए 'पोन्नियिन सेल्वन-1' का एडवांस बुकिंग से ग्रॉस कलेक्शन ही 8.83 करोड़ रुपये है। बॉक्स ऑफिस पर दूसरा रविवार देख रही फिल्म के लिए एडवांस में ही 4 लाख 90 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं। ये बताता है कि दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का क्रेज जोरदार बना हुआ है।

'द कश्मीर फाइल्स' को छोड़ा पीछे

2022 में रिलीज हुई सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों की बात करें तो रॉकिंग स्टार यश की धुआंधार कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर KGF 2 टॉप पर है। इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1270 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इस साल की सबसे कमाऊ भारतीय फिल्मों की लिस्ट में अब 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने विवेक अग्निहोत्री की बड़ी हिट 'द कश्मीर फाइल्स' को पीछे छोड़ दिया है और टॉप 5 में जगह बना ली है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' का लाइफटाइम कलेक्शन 340 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा था। ये टॉप 5 लिस्ट अब कुछ इस तरह है:

KGF 2 - 1270 करोड़ रुपये
RRR - 1155 करोड़ रुपये
विक्रम - 443 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र - 434 करोड़ रुपये
पोन्नियिन सेल्वन-1 - 350 करोड़ रुपये

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत