न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पठान का बॉक्स ऑफिस पर बज रहा डंका, 2 दिन में कमाई 120 करोड़ के पार

शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। किंग खान की फिल्म दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 8:13:41

पठान का बॉक्स ऑफिस पर बज रहा डंका, 2 दिन में कमाई 120 करोड़ के पार

शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। किंग खान की फिल्म दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। रिलीज के दिन भारत में 57 करोड़ की बंपर कमाई करने के बाद पठान की दूसरे दिन की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। दरअसल, रिपब्लिक डे की छुट्टी का पठान को भरपूर फायदा मिला है। अनुमान था पठान दूसरे दिन 60-65 करोड़ तक का कलेक्शन करेगी। पर इन सभी उम्मीदों से आगे निकलते हुए पठान ने साबित कर दिया है कि वो थमने वाली नहीं है।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन यानी गुरुवार को 70 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद दो दिन में पठान की कमाई का आंकड़ा 127 करोड़ हो गया है। दूसरे दिन की कमाई में पठान ने KGF 2 को धूल चटाई है। KGF 2 के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 47 करोड़ कमाए थे।

पठान हर दिन इतिहास रच रही है। रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 235 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है।

पठान से शाहरुख खान ने 4 सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। पठान में ग्लैमर, एक्शन, थ्रिल, सस्पेंस... सभी वो ड्रामा मौजूद है जो इसके बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की गारंटी देते हैं। कुल मिलाकर कहें तो बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की बादशाहत का डंका एक बार फिर बजा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?