न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'परी, मैं तुम्हें ढूंढ...' शेफाली जरीवाला की याद में टूटे पराग त्यागी, भावुक वीडियो शेयर कर बयां किया दिल का दर्द

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पति पराग त्यागी ने एक भावुक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा- "परी, मैं तुम्हें हर जन्म में ढूंढूंगा"। इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें ढेरों दुआएं और हौसला दिया। दोनों की प्रेम कहानी भी लोगों को भावुक कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 9:01:36

'परी, मैं तुम्हें ढूंढ...' शेफाली जरीवाला की याद में टूटे पराग त्यागी, भावुक वीडियो शेयर कर बयां किया दिल का दर्द

शेफाली जरीवाला की असमय मृत्यु ने उनके परिवार और फैंस को झकझोर कर रख दिया। उनकी जिंदगी के साथी पराग त्यागी, जो अक्सर शांत और मजबूत नजर आते थे, इस सदमे से पूरी तरह टूट गए हैं। अपनी पत्नी की याद में उन्होंने हाल ही में एक बेहद भावुक वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी की आंखें नम कर दीं।

‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। सिर्फ 42 साल की उम्र में उनका इस तरह चला जाना, उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। लेकिन इस दर्द से सबसे ज्यादा प्रभावित अगर कोई रहा है, तो वो हैं उनके पति पराग त्यागी, जिन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे करीबी रिश्ता एक पल में खो दिया।

बीवी की याद में भावुक हुए पराग

बीती रात पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर कुछ अनमोल पलों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और शेफाली साथ में मुस्कुराते, घूमते, हंसते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा, उसने हर किसी का दिल छू लिया — "परी, हर बार जब तुम पैदा होगी, मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा और मैं तुम्हें हर जिंदगी में प्यार करूंगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूं। मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।"

इस पोस्ट को देखकर हर कोई पराग के दर्द को महसूस कर सकता है। यह सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि एक टूटी आत्मा की पुकार है, जो अपने जीवनसाथी को कभी नहीं भूल सकती।

तो कोई बोला, "आपका प्यार अमर रहेगा। मजबूत रहो पराग भाई, हम सब आपके साथ हैं।"

देश के कोने-कोने और विदेशों से भी लोग पराग को भावनात्मक सहारा देने के लिए आगे आए।

शेफाली और पराग की प्रेम कहानी

इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्टर पराग त्यागी पहली नजर में ही 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला पर दिल हार बैठे थे। बातचीत बढ़ी, दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। कुछ समय डेट करने के बाद, दोनों ने साल 2014 में शादी कर ली थी। दोनों की बॉन्डिंग और कैमिस्ट्री हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती थी।

शेफाली के जाने से पराग की जिंदगी जैसे अधूरी हो गई है। लेकिन जिस तरह उन्होंने भावनाओं को शब्दों में पिरोकर साझा किया, वह लाखों दिलों को छू गया है। शायद यही सच्चे प्यार की सबसे खूबसूरत परिभाषा है — "तुम हर जन्म में आओ, मैं हर बार तुम्हें ढूंढ लूंगा..."

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत