न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ एक बार मुंबई आए हैं पंकज के पिता, मां को रहती खाने-सोने की चिंता, अक्षय ने सेंसर बोर्ड पर कसा तंज

एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी खास भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उनका अंदाज उन्हें सबसे जुदा बनाता है। लंबे संघर्ष के बाद आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Aug 2023 12:45:39

सिर्फ एक बार मुंबई आए हैं पंकज के पिता, मां को रहती खाने-सोने की चिंता, अक्षय ने सेंसर बोर्ड पर कसा तंज

एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी खास भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उनका अंदाज उन्हें सबसे जुदा बनाता है। लंबे संघर्ष के बाद आज पंकज फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। वे फिलहाल दो दिन पहले शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज हुई फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर ओर उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है। पंकज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने परिवार और संघर्ष पर बात की।

पंकज ने कहा कि आज तक मेरे पिता सिर्फ एक बार मुंबई आए हैं, वह भी मेरे घर के मुहूर्त पर। उन्हें खूबसूरत घरों से कुछ अटेचमेंट नहीं है और वे यह भी नहीं जानते कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में क्या करता हूं। वे मेरी उपलब्धियों पर कुछ ज्यादा गर्व नहीं महसूस करते। उन्होंने आज तक मूवी थिएटर अंदर से नहीं देखा...वे मेरा काम तब देखते हैं, जब उन्हें कोई कंप्यूटर या टीवी में दिखाए, जो हाल ही में मेरे घर पर लगा है।

दूसरी ओर, मेरी मां मुझे टीवी पर देखती हैं और फिर फोन लगाकर कहती हैं कि बहुत ज्यादा दुबला हो गया हूं। ठीक से खा और सो नहीं रहा। वह मेरी एक्टिंग पर ध्यान नहीं देतीं। मेरे पास 20 साल तक एक ही मोबाइल फोन रहा। जब लोग पूछते हैं कि क्या आपके पास व्हॉटसएप नंबर नहीं है, तो मैं मना कर देता हूं।

वे फिर पूछते हैं कि आपके पास एक ही नंबर है तो मैं कहता हूं- हां, मैं व्हॉटसएप इस्तेमाल नहीं करता हूं। मेरी जिंदगी में पहली चीज की बहुत खास जगह है। मेरे पास पहली गाड़ी और पहली मोटरसाइकिल अभी भी है। उल्लेखनीय है कि 46 वर्षीय पंकज को कई छोटी-मोटी भूमिकाएं निभाने के बाद पहली बार गैंग्स ऑफ वासेपुर में नोटिस किया गया था।

pankaj tripathi,Akshay Kumar,omg 2 movie,censor board,pankaj tripathi parents,yami gautam

‘ओएमजी 2’ को ए सर्टिफिकेट देने से नाराज हैं अक्षय कुमार

'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। हालांकि फिल्म हमेशा से किसी न किसी विवाद से घिरी रही। शुरुआत में यह सेंसर बोर्ड में फंसी रही और लगा कि इसकी रिलीज टल जाएगी। जब फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला तो, फिल्म में अक्षय कुमार के महादेव बनने पर विवाद शुरू हो गया। यहां तक कि अक्षय और फिल्ममेकर्स को धमकियां मिल रही हैं।

सेंसर बोर्ड ने लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए फिल्म के लगभग 20-22 सीन को कट करने की सलाह भी दी थी। हाल ही में अक्षय फैंस के साथ 'ओएमजी 2' देखने के लिए थिएटर गए, जहां उन्होंने फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने पर निराशा जताई। अक्षय मुंबई के एक थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों से बात करते दिखाई दिए।

जब दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की तो अक्षय ने सेंसर बोर्ड पर तंज कसते हुए कहा, ''कमाल की बात बताऊं ये पहली एडल्ट फिल्म है, जो बच्चों के लिए बनी है।'' बता दें कि ए सर्टिफिकेट उन फिल्मों को दिया जाता है, जो 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए बनी होती है। इस फिल्म को 18 साल से नीचे के बच्चे सिनेमाघर में जाकर नहीं देख सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार