न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म! जानें कौन-कौन से फिल्ममेकर हैं रेस में सबसे आगे?

भारतीय सेना के हालिया एयर स्ट्राइक ऑपरेशन 'सिंदूर' पर अब फिल्म बनने की तैयारी शुरू हो गई है। कई बड़े फिल्ममेकर इस टाइटल को रजिस्टर कराने की रेस में हैं, जानिए कौन है सबसे आगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 12:40:41

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म! जानें कौन-कौन से फिल्ममेकर हैं रेस में सबसे आगे?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने 6 मई की रात पाकिस्तान और POK में घुसकर लिया। भारतीय सेना द्वारा की गई इस एयर स्ट्राइक ने आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने केवल दिखावटी धमकियां दी हैं। भारत की इस साहसिक कार्रवाई से देशभर में जोश और गर्व की लहर दौड़ गई है। इसी बीच, इस ऑपरेशन पर फिल्म बनाए जाने की खबरें भी सामने आने लगी हैं। जैसे ही 'Operation Sindoor' की खबर वायरल हुई, फिल्म मेकर्स की रेस शुरू हो गई।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त होड़ मची हुई है। कई फिल्म प्रोडक्शन हाउस इस टाइटल को रजिस्टर कराने की दौड़ में लग गए हैं। बताया जा रहा है कि महावीर जैन की कंपनी ने सबसे पहले इस टाइटल को रजिस्टर कराया और रेस में सबसे आगे है। इसके बाद ज़ी स्टूडियोज और टी-सीरीज ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम को रजिस्टर कराया है और क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

इतना ही नहीं, मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने भी इस टाइटल को लेकर रजिस्ट्रेशन कराया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आख़िरकार किस फिल्ममेकर को यह टाइटल हासिल होता है।

पहले भी मिलिट्री ऑपरेशनों पर बनी हैं कई बड़ी फिल्में

बॉलीवुड में पहले भी कई मिलिट्री ऑपरेशनों पर फिल्में बन चुकी हैं और उन्हें शानदार रिस्पॉन्स भी मिला है। विकी कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, सनी देओल की ‘बॉर्डर’, ‘अमरन’ और आलिया भट्ट की ‘राज़ी’ इस लिस्ट में प्रमुख हैं। साथ ही, ‘लक्ष्य’, ‘शेरशाह’ और ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ जैसी फिल्में भी इसी श्रेणी में आती हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। जिस प्रोडक्शन हाउस को यह टाइटल मिलेगा, उसके लिए यह एक बड़ा मौका साबित हो सकता है। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को इस फिल्म में देखने की मांग कर रहे हैं और उन्हें टैग भी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?