न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor : आतंकियों के फन कुचलने से खुश हुए टीवी और सिनेमा के सितारे, सेना पर गर्व जता दी यह रिएक्शन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रेल को हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए बुधवार (7 मई) देर रात भारत सरकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 May 2025 11:22:16

Operation Sindoor : आतंकियों के फन कुचलने से खुश हुए टीवी और सिनेमा के सितारे, सेना पर गर्व जता दी यह रिएक्शन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रेल को हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए बुधवार (7 मई) देर रात भारत सरकार की तरफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के 9 ठिकानों पर हमला कर दिया। भारत के इस एक्शन पर अब पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक रिएक्शन दे रहे हैं। वे इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए लिखा, “भारत माता की जय।”

एक्टर अक्षय कुमार ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “जय हिंद, जय महाकाल।” अनुपम खेर ने लिखा, “भारत माता की जय।” रितेश देशमुख ने लिखा, “जय हिंद की सेना, भारत माता की जय।” डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने लिखा, “हमारी प्रार्थनाएं हमारी सेना के साथ हैं। एक राष्ट्र, हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।” एक्ट्रेस निम्रत कौर ने लिखा, “हमारी सेनाओं के साथ एकजुट। एक देश। एक मिशन। जय हिंद।”

परेश रावल ने भी इस साहस भरे कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर आभार जताया। सुनील शेट्टी ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' की तारीफ की है। एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भारत के एयरस्ट्राइक की एक छोटी सी क्लिप अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है जिसके साथ उन्होंने लिखा, “उन्होंने कहा था मोदी को बता देना और मोदी ने इन्हें बता दिया।” उन्होंने एक और पोस्ट की जिसमें भारतीय सेना की सुरक्षा और कामयाबी की कामना की। इसके साथ लिखा, “जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करें।”

operation sindoor,indian army,pakistan,terrorists,bollywood,tv stars,amitabh bachchan,Akshay Kumar,suniel shetty,hina khan,rahul viadya

सिंगर राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर यूं जताई खुशी

टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, “धर्म पूछकर गोली मारी, अब भारी कीमत चुकाओगे। भारत की आत्मा पर हमला किया, अब मिट्टी में मिल जाओगे। जय हिंद। जय भारत। जय हिंद की सेना। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ स्ट्राइक की।” उधर अभिनेत्री हिना खान ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तस्वीर साझा कर इसके प्रति अपना समर्थन जताया है।

गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की तस्वीर साझा कर लिखा, 'जय हिंद, जय हिंद की सेना।' सिंगर राहुल वैद्य ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आधिकारिक पोस्ट अपलोड करते हुए मैसेज लिखा है। राहुल ने लिखा, "सर्वशक्तिमान हमारे सशस्त्र बलों की रक्षा करें और उन्हें आतंकवादियों को नष्ट करने में सफलता का आशीर्वाद दें। जय हिंद।” एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने लिखा, “पाकिस्तान के खिलाफ सफल ऑपरेशन करने के लिए भारत को बधाई। अगर इस ऑपरेशन में हमने अपना राफेल खो दिया है तो कोई बात नहीं। ब्रेवो जय हिंद।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती