न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई नुसरत जहां, गुरुवार को आ सकता है नन्हा मेहमान

बंगाली ऐक्ट्रेस नुसरत जहां (Nustrat Jahan) जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। खबरें हैं कि नुसरत जहां को प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Aug 2021 1:27:25

डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई नुसरत जहां, गुरुवार को आ सकता है नन्हा मेहमान

बंगाली ऐक्ट्रेस नुसरत जहां (Nustrat Jahan) जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। खबरें हैं कि नुसरत जहां को प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है और गुरुवार (26 अगस्त) तक उनका बेबी इस दुनिया में आ सकता है। बीते दिनों नुसरत अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। पार्टनर निखिल जैन से उनके अनबन की खबरें भी हेडलाइन्स बन चुकी हैं। रिपोर्ट्स हैं कि नुसरत ऐक्टर यश दासगुप्ता को डेट कर रही हैं।

आनंद बाजार पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत जहां को 25 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गुरुवार को बेबी डिलीवर कर सकती हैं। नुसरत जहां की डिलिवरी के बारे में खबरें थीं कि अगस्त लास्ट या सितंबर तक होगी। नुसरत की बेबी बंप की तस्वीरें और प्रेग्नेंसी की खबरें बीते दिनों सुर्खियां बन चुकी हैं। वहीं उनकी और निखिल जैन की शादी टूटने की रिपोर्ट्स भी हेडलाइन्स में रह चुकी हैं। खबरे हैं कि नुसरत यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं। आनंद बाजार पत्रिकी की रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत ने डॉक्टर्स से रिक्वेस्ट की है कि डिलिवरी के दौरान यश को साथ रहने दिया जाए।

बात करें नुसरत जहां की निजी जिंदगी की तो उसमें पिछले दिनों काफी उथल पुथल देखने को मिली। नुसरत जहां ने निखिल जैन के साथ 2019 में टर्की के बोडरम में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में तनाव आने लगा। 2021 में नुसरत और निखिल अलग अलग रहने लगे। निखिल और नुसरत ने तलाक तो नहीं लिया है लेकिन वे इस शादी से अलग हो चुके हैं। उनकी इस शादी को लेकर भी काफी बवाल मचा।

नुसरत ने प्रेस नोट जारी कर खुलासा किया था कि उनकी निखिल संग शादी अमान्य थी। उन्होंने अपनी शादी को रजिस्टर नहीं कराया था। नुसरत का दावा था कि विदेशी जमीन पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार, उनकी शादी अमान्य है। भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निखिल ने भी आरोप लगाए कि नुसरत हमेशा ही शादी को रजिस्टर कराने से बचती रही थीं। उन्होंने यह भी बताया था कि अगस्त 2020 से नुसरत का रवैया बदलना शुरू हो गया था। इसके बाद वह नवंबर में सामान लेकर घर छोड़ गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन