न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर कपूर नहीं इन सितारों में लगी युवराज सिंह की बायोपिक में काम करने की होड़, एक पहले ही निभा चुके हैं भारतीय क्रिकेटर का किरदार

क्रिकेटर युवराज सिंह के निजी जीवन के संघर्षों और उनके क्रिकेट के सफ़र को बड़े पर्दे पर देखने के लिए हर कोई उत्सुक है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 Aug 2024 4:22:25

रणबीर कपूर नहीं इन सितारों में लगी युवराज सिंह की बायोपिक में काम करने की होड़, एक पहले ही निभा चुके हैं भारतीय क्रिकेटर का किरदार

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह की बायोपिक की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही उनके फैंस खुशी से झूम रहे हैं। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कहानी को पर्दे पर देखने के बाद हर कोई युवराज सिंह का सफर देखना चाहता है।

2011 में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद युवराज सिंह ने टीम इंडिया को वन-डे विश्व कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज सिंह की बायोपिक बनाने का जिम्मा भूषण कुमार ने अपने कंधों पर लिया है। अब हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि उनकी बायोपिक में युवराज सिंह का किरदार कौन निभाएगा। फिलहाल, बॉलीवुड के दो अभिनेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जो उनके किरदार को पर्दे पर निभा सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवराज सिंह के रोल के लिए जिन दो एक्टर्स के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें पहला नाम रणवीर सिंह का है, जो इससे पहले बड़े पर्दे पर क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभा चुके हैं। इसके अलावा युवराज सिंह का रोल निभाने की लिस्ट में विक्की कौशल का नाम भी शामिल है, जो बड़े पर्दे पर युवराज सिंह के तौर पर अपना जलवा दिखा सकते हैं। विक्की कौशल ने अब तक सरदार उधम सिंह और सैम मानेकशॉ का रोल निभाया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई फैंस ने युवराज सिंह के रोल में एक्टर टाइगर श्रॉफ को देखने की इच्छा भी जताई है।

अपनी बायोपिक के बारे में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज ने कहा, "मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मेरी कहानी दुनिया भर में मेरे लाखों प्रशंसकों को दिखाई जाएगी। क्रिकेट मेरा सबसे बड़ा प्यार रहा है और सभी उतार-चढ़ावों के दौरान ताकत का स्रोत रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दूसरों को अपनी चुनौतियों से उबरने और अटूट जुनून के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।"

कुछ समय पूर्व युवराज सिंह ने यह भी कहा था कि यदि उनकी बायोपिक बनती है तो उनकी भूमिका को परदे पर उतारने में रणबीर कपूर सबसे पसन्दीदा कलाकार होंगे। अब यह तो नहीं कहा जा सकता है कि भूषण कुमार युवराज सिंह की बात को सुनने के बाद रणबीर कपूर से इस भूमिका के लिए सम्पर्क करते हैं या नहीं।

वैसे भूषण कुमार के साथ रणबीर कपूर पहले भी काम कर चुके हैं। गत वर्ष रणबीर कपूर ने उनके द्वारा निर्मित निर्देशक संदीप रेड्‌डी वांगा की एनिमल में मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 950 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। एनिमल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।

निर्माताओं ने अभी तक निर्देशक और कलाकारों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। भूषण कुमार के अलावा रवि भागचंदका भी इस फिल्म का निर्माण करेंगे। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क