बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सोमन बाजवा, नोरा फतेही (Nora Fatehi), मौनी रॉय (Mouni Roy) और दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में नजर आने वाले है। जिसका प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, 'इस वीकेंड रात 9:30 बजे, #सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर #TheKapilSharmaShow में, हसीनों के साथ आएंगे खिलाड़ी के खिलाड़ी, जो एंटरटेनमेंट की करेंगे आतिशबाजी।'
प्रोमो में अक्षय कुमार कपिल के साथ मिलकर मस्ती करते नजर आ रहे है लेकिन इन सबके बीच जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है नोरा फतेही का अर्चना पूरन सिंह को दोटूक जवाब। चलिए हम बताते है कि आखिर क्या बात हुई थी।
शेयर किए गए प्रोमो में हम देखते हैं कि अक्षय कुमार कहते हैं, 'मुझे भी एक टेंशन है। अर्चना पूरन सिंह पूछती हैं 'क्या?' अक्षय जवाब देते हैं, 'मुझे इस बात की टेंशन है कि मेरे साथ चार हीरोइन जा रही हैं फॉरेन टूर पर। मुझे आपने आपको दुख दिखाना है घर पे।'














