63 साल की हुईं एक्ट्रेस नीतू कपूर, कपूर खानदान ने रखी सरप्राइज पार्टी, फोटो हो रहे वायरल
By: RajeshM Thu, 08 July 2021 5:55:55
एक्ट्रेस नीतू कपूर गुरुवार को 63 साल की हो गईं। उनका जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ था। नीतू के चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। जन्मदिन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस पार्टी में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत कर शाम को और भी रंगीन बना दिया। इस खास मौके को और खास बनाने के लिए कपूर परिवार ने बर्थडे की पूर्व संध्या पर बुधवार को सरप्राइज पार्टी दी। पार्टी में रणधीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और उनकी बेटी समेत कई अन्य सितारे नजर आ रहे हैं।
रिद्धिमा ने अपनी मां के लिए लिखा ये मैसेज
दूसरी तस्वीर में
रणबीर और रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रिद्धिमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर कहा कि मैं
और ये मेरे अपने, जन्मदिन की शुभकामनाएं मां, हम सभी आपसे बहुत प्यार करते
हैं। रिद्धिमा की इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर उन्हें
जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 6 साल की उम्र से नीतू
सिंह ने इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। नीतू की आने वाली
फिल्मों की बात करें तो वे अब 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं।
वर्ष 1973 में मिला पहला लीड रोल
नीतू
सिंह ने साल 1973 की फिल्म रिक्शावाला से रणधीर कपूर के साथ बतौर लीड
एक्ट्रेस डेब्यू किया था। नीतू 1973 की फिल्म यादों की बारात के एक गाने
लेकर हम दीवाना दिल में नजर आई थीं जिससे उन्हें देश भर में पहचान हासिल
हुई। इसके बाद एक्ट्रेस ने रफूचक्कर, खेल-खेल में, शंकर दादा, दीवार,
कभी-कभी, अमर अकबर एंथोनी में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में गहरी छाप
छोड़ी। नीतू ने अपने पति ऋषि कपूर के साथ 11 फिल्मों में काम किया। ऋषि का
पिछले साल कैंसर से निधन हो गया था।
ये भी पढ़े :
# राजस्थान सरकार ने टाला स्कूल खोलने का फैसला, मंत्रिपरिषद की बैठक में नहीं हुई कोई चर्चा
# कृति सेनन ने वीडियो शेयर कर ‘मिमी’ में अपने फर्स्ट लुक से कराया रूबरू, बहन नुपुर ने किया कमेंट…
# गया में गजब शादी, घर की जगह थाने से हुई दुल्हन की विदाई, पढ़े पूरा मामला
# शख्स की एक्सरसाइज का जुनून देख छूट जाएंगे आपके पसीने #VIDEO
# फ्लोरल कलर की शॉर्ट ड्रेस में हिना खान ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, अदाएं देख फैंस भर रहे आंहें