न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाना पाटेकर ने पहले ही रखवा ली थीं 12 मन लकड़ियां, अंतिम संस्कार को लेकर कही थी ऐसी बात

नाना पाटेकर ने ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन में अंतिम संस्कार की इच्छा बताई थी। उन्होंने 12 मन लकड़ियां रखने और गीली लकड़ियों में न जलाने की बात कही थी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 08 Oct 2026 3:56:09

नाना पाटेकर ने पहले ही रखवा ली थीं 12 मन लकड़ियां, अंतिम संस्कार को लेकर कही थी ऐसी बात

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को गोवा स्थित अपने घर पर वह बेहोशी की हालत में मिले थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और इलाज की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन के बाद उनकी कही कई पुरानी बातें फिर चर्चा में हैं, जिनमें उनकी अंतिम इच्छा से जुड़ी बात भी शामिल है। नाना पाटेकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा बात करने वाले कलाकार नहीं थे, लेकिन जब वह बोलते थे तो उनकी बातें सीधे और स्पष्ट होती थीं। चार दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने ‘क्रांतिवीर’, ‘अंगार’, ‘वेलकम’, ‘अ वेडनेसडे’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।

अपनी मौत और अंतिम संस्कार को लेकर नाना पाटेकर ने 2023 में आई फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपनी इच्छा बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह नहीं चाहते कि उनके अंतिम संस्कार के समय गीली लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने लिए पहले से ही 12 मन लकड़ियां रखी हुई हैं। नाना पाटेकर ने कहा था, “मैं हमेशा से साधारण सी जिंदगी जीता आया हूं। न तो किसी तरह की गलतफहमी में रहता हूं और न ही किसी को गलतफहमी में रखता हूं। मुझे मृत्यु पर यकीन है। मैंने अपने लिए पहले ही 12 मन लकड़ियां रख रखी हैं, मुझे उन्हीं लकड़ियों में जलाना।”

उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा था कि गीली लकड़ियों में अंतिम संस्कार किए जाने पर धुआं होगा और लोगों की आंखों में आंसू आएंगे। उनकी इच्छा थी कि उनके निधन के बाद उनके लिए कोई रोए नहीं।

अभिनेता ने कहा था, “मुझे गीली लकड़ियों में मत जलाना, उससे धुआं होगा और लोगों की आंखों में आंसू आएंगे। मैं नहीं चाहता कि लोग मेरे लिए रोएं। मेरे लिए किसी को रोने की जरूरत नहीं है।”

नाना ने अपनी तस्वीर पर माला चढ़ाने को लेकर भी इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था, “मेरी फोटो पर माला भी मत चढ़ाना, मैं इसे गलतफहमी में नहीं जाना चाहता कि लोग मेरे लिए रोएं।” इसी बातचीत में उन्होंने अपने परिवार का भी जिक्र किया था। नाना पाटेकर ने बताया था कि उनके माता-पिता और भाई-बहन सभी का निधन हो चुका है और वह अकेले रह गए हैं। उन्होंने मृत्यु को परिवार से दोबारा मिलने से जोड़ते हुए कहा था कि उनका मानना है कि उनकी मौत उन्हें उनके परिवार के पास ले जाएगी। नाना पाटेकर अपने गांव से भी गहरा जुड़ाव रखते थे। उन्होंने पहले ही इच्छा जताई थी कि उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार उनके गांव में किया जाए। अब उनकी इसी इच्छा के मुताबिक पुणे स्थित उनके गांव डोंजे में अंतिम संस्कार किया जाएगा। नाना पाटेकर के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का ऐलान भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत