न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार रात में ही क्यों किया गया? बेटे मल्हार ने बताई वजह

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार रात में क्यों हुआ, बेटे मल्हार ने बताया। जानें निधन का समय, अस्पताल में बचाने की कोशिश और अंतिम विदाई में पहुंचे कलाकारों के बारे में।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 09 Oct 2026 8:51:48

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार रात में ही क्यों किया गया? बेटे मल्हार ने बताई वजह

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में देरी को लेकर उठे सवालों पर उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने वजह बताई। नाना का निधन गुरुवार सुबह गोवा में हुआ था और उसी रात उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब मल्हार से पूछा गया कि कई लोगों और फिल्म जगत की हस्तियों के नहीं पहुंच पाने के बावजूद परिवार ने रात में ही अंतिम विदाई देने का फैसला क्यों किया, तो उन्होंने कहा कि सुबह घटना होने के बाद पहले ही काफी समय बीत चुका था। इसलिए परिवार ने उसी दिन अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। मल्हार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे देर रात अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया। रिपोर्टर ने कहा कि कई लोग नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन करना चाहते थे और बॉलीवुड की कई हस्तियां भी नहीं पहुंच पाईं। इस पर मल्हार ने स्पष्ट किया कि अंतिम संस्कार को लेकर अगले दिन तक इंतजार करने जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने कहा, “क्योंकि आज सुबह जल्दी ये घटना हुई तो इसलिए पहले ही काफी समय बीत चुका था। तो इसलिए हमने तय किया कि आज ही करेंगे।”

गोवा में हुआ नाना पाटेकर का निधन, सुबह 5:20 बजे घोषित किया गया मृत

नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह गोवा स्थित अपने फ्लैट में थे, जहां उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। उनके बेटे मल्हार के मुताबिक, इसके बाद घर पर मेडिकल टीम पहुंची। टीम ने नाना को बेहोशी की हालत में पाया और उन्हें बचाने की कोशिश की गई। इसके बाद नाना पाटेकर को तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए करीबी लोगों और चाहने वालों की मौजूदगी रही। अंतिम विदाई के दौरान ‘नाना साहेब अमर रहें’ के नारे भी सुनाई दिए। अंतिम संस्कार में उनके बेटे मल्हार और पत्नी ने मुखाग्नि दी।

नाना पाटेकर को विदाई देने पहुंचे कलाकारों में जैकी श्रॉफ, फिल्म ‘गदर’ के निर्देशक अनिल शर्मा, प्रवीण तरड़े, ‘क्रांतिवीर’ के निर्देशक मेहुल कुमार, ‘नटसम्राट’ के लेखक किरण और महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर शामिल थे।

शाहरुख, सलमान और अक्षय ने दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन के बाद फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें याद किया। शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार ने भी अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने अपने कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के एक एपिसोड में नाना पाटेकर को याद किया। उनके बारे में बात करते हुए अमिताभ भावुक हो गए।

अनिल कपूर ने दोस्त को याद कर लिखी भावुक पोस्ट

अनिल कपूर ने नाना पाटेकर के निधन पर अपने दोस्त के लिए एक भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने नाना को ‘नान्या’ कहकर संबोधित किया और उनके अचानक चले जाने पर दुख जताया। अनिल कपूर ने लिखा, “मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया... पहले सतीश और अब मेरा नान्या। नान्या तू अचानक बहुत जल्दी चला गया। दुनिया का सबसे बड़ा कलाकार, हमें छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चला गया। बहुत मिस करूंगा तुझे। लाइफ में सेट पर, फोन पर बड़े पर्दे पर।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत