न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुस्लिम संगठनों ने भी उठाई 'पठान' पर बैन लगाने की मांग, फिल्म को बताया इस्लाम की तौहीन

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) रिलीज से पहले विवादों में आ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Dec 2022 4:04:13

मुस्लिम संगठनों ने भी उठाई 'पठान' पर बैन लगाने की मांग, फिल्म को बताया इस्लाम की तौहीन

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग 12 दिसंबर को रिलीज किया गया। रिलीज के साथ ही यह गाना विवादों में आ गया। दीपिका ने गाने में कई ग्लैमरस अवतार लिए हैं। जहां उन्होंने बिकिनी से लेकर मोनोकिनी तक पहनी है। इसे दीपिका का अब तक का सबसे बिंदास अंदाज कहा जा रहा है। इसके बाद फिल्म को बैन करने की मांग उठने लगी। पहले हिंदू और अब मुस्लिम संगठनों ने भी शाहरुख खान की इस फिल्म को बैन करने की मांग कर दी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम संगठनों ने बॉलीवुड के बादशाह की पठान फिल्म को बैन करने की डिमांड की है।

दरअसल, पठान फिल्म के 'बेशर्म रंग' गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के हॉट और बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। इस गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी भी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस पर भी संगठनों ने आपत्ति जताई है और फिल्म बैन करने की मांग की है। उधर मुस्लिम संगठनों ने पठान के बेशर्म रंग गाने में दर्शाए गए सीन को लेकर नाराजगी जाहिर की है। ऑल इंडिया त्योहार कमेटी के चेयरमैन औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने पठान मूवी को इस्लाम की तौहीन करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पठान मूवी पर बैन लगाने की मांग उठाई है।

धर्म को बदनाम करने की साजिश

औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने आगे कहा कि पठान मूवी में इस्लाम मजहब के कानून और सिद्धांतों का मजाक उड़ाकर धर्म को बदनाम करने की साजिश रची गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसीलिए हम पठान मूवी को तुरंत बैन करने की डिमांड करते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि पठान फिल्म का विरोध करें। औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने कहा कि इसके साथ ही सरकार भी इस तरह की फिल्मों पर तुरंत बैन लगाए।

इंदौर में जलाए गए पुतले

मध्य प्रदेश के इंदौर में पठान फिल्मके खिलाफ रोष देखने को मिला है।वीर शिवाजी ग्रूप ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के पुतले भी जलाए। इंदौर में एक्टीविस्ट सड़कों पर जमा हो गए। विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों ने फिल्म पर बैन की मांग की। वीर शिवाजी समूह ने कहा कि फिल्म के गाने बेशर्म रंग से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

इससे पहले मध्य प्रदेश के मंत्री ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म में दीपिका के कपड़े और कुछ सीन्स को बदला नहीं गया तो वो प्रदेश में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। डॉ। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि- फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के कपड़े और वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है। वहीं गाना भी दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। गाने के दृश्यों और वेशभूषा को ठीक किया जाना चाहिए। अन्यथा फिल्म को मध्य प्रदेश में रिलीज की अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, इसपर विचार करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं