शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना 'बेशरम रंग' इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने में दीपिका पादुकोण का बोल्ड और ग्लैमरस अवतार दिखा। दीपिका का पावरफुल डांस फैंस को घायल कर रहा है। इस बीच तारक मेहता की बबिता जी इस गाने पर थिरकती हुई नजर आ रहीं हैं। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। डांस के दौरान मुनमुन शिमरी आउटफिट में बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए मुनमन ने लिखा- ‘ये सॉन्ग पूरी तरह से वाइब है।’














