न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोर्ट से बोली मुंबई पुलिस - नीरव मोदी और चोकसी की तरह विदेश भाग सकता है राज कुंद्रा, नहीं दी जाए बेल

मुंबई पुलिस ने कोर्ट में राज कुंद्रा की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर उसे जमानत मिलती है तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 12:30:53

कोर्ट से बोली मुंबई पुलिस - नीरव मोदी और चोकसी की तरह विदेश भाग सकता है राज कुंद्रा, नहीं दी जाए बेल

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। जिसपर विरोध जताते हुए मुंबई पुलिस ने कोर्ट को कहा कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिल गई तो वह भी शायद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह देश छोड़कर भाग सकता है। पुलिस ने ऐसा इसलिए कहा है क्‍योंकि उसके पास ब्रिटेन की नागरिकता है। अब कोर्ट इस मामले पर 20 अगस्‍त को सुनवाई करेगा।

मुंबई पुलिस ने कोर्ट में राज कुंद्रा की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर उसे जमानत मिलती है तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। साथ ही इस बात का भी डर रहेगा कि वह ऐसा अपराध फिर से करे।

पुलिस ने कोर्ट से कहा है कि अगर आरोपी को जमानत दी जाती है तो वह ऐसे आपत्तिजनक वीडियो को अपलोड करके अपना अपराध करना जारी रख सकता है। यह हमारी संस्‍कृति को प्रभावित करेगा और हमारे समाज में गलत संदेश देगा। पुलिस ने यह भी कहा है कि राज कुंद्रा का इस मामले में आरोपी प्रदीप बख्‍शी से संबंध है। उसने उससे संपर्क करने और बाद में जांच से बचने की कोशिश भी की थी।

पुलिस ने कोर्ट में कहा है कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिलती है तो वह भी ब्रि‍टिश नागरिक होने के चलते देश से भाग सकता है। इसके साथ ही मंगलवार को कोर्ट ने पोर्न केस मामले में पिछले साल मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज केस के मामले में राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी।

उधर, राज कुंद्रा की ओर से लगाई गई याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने अप्रैल में इस मामले में चार्जशीट पेश की थी। उसका नाम न तो चार्जशीट में था और ना ही एफआईआर में। याचिका में कहा गया है कि चार्जशीट में नामित आरोपी जमानत पर बाहर हैं। साथ ही मजिस्ट्रेट की अदालत ने पहले उसकी जमानत को खारिज करने में गलती की।

राज कुंद्रा की याचिका में कहा गया है कि पूरा आदेश अनुमानों पर आधारित है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। मजिस्ट्रेट यह समझने में विफल रहे कि आवेदक के खिलाफ कथित अपराध में उसकी कथित संलिप्तता दिखाने के लिए कोई सामग्री नहीं है। इस याचिका के जवाब में मुंबई पुलिस ने कहा है कि यह अपराध गंभीर प्रवृत्ति का है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि बनाए गए सभी वीडियो आखिर कहां अपलोड किए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर