न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: शाहरुख खान के बेटे ने ड्रग्स लेने की बात कबूली, इन 8 लोगों से NCB कर रही हैं पूछताछ

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर शनिवार शाम छापा मारकर ड्रग्‍स पार्टी करते 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 9 पुरुष और 3 लड़कियां शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 12:51:13

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: शाहरुख खान के बेटे ने ड्रग्स लेने की बात कबूली, इन 8 लोगों से NCB कर रही हैं पूछताछ

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर शनिवार शाम छापा मारकर ड्रग्‍स पार्टी करते 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 9 पुरुष और 3 लड़कियां शामिल हैं। इस क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में एनसीबी ने मशहूर अभिनेता शाहरुख खाने के बेटे आर्यन को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार के बेटे ने एनसीबी पूछताछ में ड्रग्स लेने की बात कुबूल कर ली है। उसने यह मान लिया है कि उससे गलती हुई है। उसने एनसीबी अधिकारियों के सामने यह कहा है कि उसने शौकिया तौर पर ड्रग्स का सेवन किया है। वहीं, सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बेटे की हिरासत को लेकर मशहूर वकील सतीश मानशिन्दे से संपर्क किया है, जिनकी टीम फिलहाल एनसीबी दफ्तर में मौजूद है। हालांकि इस बारे में फिलहाल न तो एनसीबी और न ही शाहरुख खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान दिया गया है।

एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में अभिनेता के बेटे ने बताया था कि उसे क्रूज पर केवल VIP गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। उसे इस बात की बिल्‍कुल भी खबर नहीं थी कि क्रूज पर ड्रग्‍स पार्टी होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, आर्यन ने यह भी बताया कि क्रूज पर आने के लिए उनसे किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली गई थी और उन्‍हें पार्टी का केवल चेहरा बनाया गया था। हालांकि इसके बाद एनसीबी अधिकारियों ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया, जिसमें ड्रग्स चैट्स मिले। सत्रों के मुताबिक, इन चैट्स को लेकर जब सख्ती से सवाल किया गया तो उसने शौकिया तौर पर ड्रग्स लेने की बात कबूल कर ली।

उधर, मुंबई एनसीबी के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि मुंबई तट पर रेव पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में 8 लोगों, जिनमें आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा शामिल हैं, से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों की मानें तो गुप्त सूचना के आधार पर कि एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर छापा मारा और पार्टी कर रहे कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।

क्या बरामद हुआ

सात घंटे लंबी चली छापेमारी के दौरान एनसीबी अधिकारियों को 4 तरह के ड्रग्स मिले। इनमें MDMA, मेफेड्रोन, कोकीन और हशीश शामिल हैं। हालांकि, अभी भी छानबीन जारी है।

इन लोगों से चल रही है पूछताछ

- आर्यन खान
- नुपुर सारिका
- इस्मीत सिंह
- मोहक जसवाल
- विक्रांत छोकर
- गोमित चोपड़ा
- मुनमुन धमेचा
- अरबाज मर्चेंट

क्रूज पर चल रही इस पार्टी की एंट्री फीस 80 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक बताई जा रही है। इस क्रूज की क्षमता करीब 2 हजार लोगों की है, यहां तकरीबन 600 लोग ही मौजूद थे। इस पार्टी का इन्विटेशन इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर किया गया था, इसके लिए कुछ लोगों को तो आकर्षक किट भेंट कर उसे न्यौता दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज