न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दबंग की रिलीज तक सब कुछ सही था, मलाइका ने बताया आखिर कैसे आई अरबाज संग रिश्ते में दरार

मलाइका ने अपने इस शो पर बताया कि आखिर जिस अरबाज खान से उन्हें प्यार हुआ और शादी की, उनके साथ रिश्ते कब और क्यों वो मोड़ आया कि अलग होने का फैसला लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Dec 2022 1:29:34

दबंग की रिलीज तक सब कुछ सही था, मलाइका ने बताया आखिर कैसे आई अरबाज संग रिश्ते में दरार

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अलग-अलग किस्सों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस बीच मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के मोस्ट अवेटेड शो ‘मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika)’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर स्ट्रीम हो चुका है। इस शो में मलाइका अरोड़ा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। 'मूविंग इन विद मलाइका' का पहला एपिसोड सोमवार को रिलीज हुआ, जिसमें गेस्ट बनकर पहुंची थीं उनकी फ्रेंड और कोरियॉग्राफर फराह खान। मलाइका ने इस शो पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया। मलाइका ने अपने इस शो पर बताया कि आखिर जिस अरबाज खान से उन्हें प्यार हुआ और शादी की, उनके साथ रिश्ते कब और क्यों वो मोड़ आया कि अलग होने का फैसला लिया।

मलाइका अरोड़ा ने शो Moving In With Malaika में फराह खान से अपनी बीती यादें शेयर करते हुए काफी सारी बातें कीं। इस दौरान मलाइका ने अरबाज की तारीफ की और कहा कि वह एक शानदार पर्सन हैं उन्होंने मुझे वो बनने दिया जो आज मैं हूं। मुझे लगता है कि मुझमें वो बहुत सारा हिस्सा जो आज मैं हूं वो उनकी वजह से ही हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे वो बनने दिया जो मैं हूं। उन्होंने बताया कि जब सबकुछ अच्छा था तो आखिर उनके रिश्ते में दरार कहां से पड़ी। मलाइका ने यह भी बताया कि आखिर उनकी शादी में ऐसा क्या गलत हो गया कि उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।

मलाइका ने अरबाज के साथ अपने रिश्ते में खटास की शुरुआत पर कहा, 'मैं काफी यंग थी। मुझे लगता है मैं भी काफी बदली हूं। मैं लाइफ में अलग चीजें चाहती थी। मुझे ये भी लगने लगा कि मुझे अपना वो स्पेस नहीं मिल पा रहा और मुझे आगे बढ़ना था। मुझे लगा कि इसका एक ही तरीका है कि कुछ बंधन को तोड़ दूं। मुझे वाकई लगता है कि आज की तारीख में हम बेहतर इंसान हैं।'

मलाइका ने कहा कि हम काफी तुनकमिजाज हो गए, हम बहुत गुस्सैल हो गए। उन्होंने कहा, 'हम आज जो भी हैं उसके लिए एक-दूसरे के मन में प्यार और इज्जत है। हमारा एक बच्चा भी है और यह ऐसी चीज है जो कभी भी बदल नहीं सकता। लेकिन मुझे महसूस होता है कि हम काफी बेहतर इंसान हैं। दबंग की रिलीज तक उनके बीच सबकुछ अच्छा था, लेकिन मुझे लगता है कि फिर हम काफी तुनकमिजाज हो गए, हम बहुत गुस्सैल और नेगेटिव हो गए।'

बता दें कि मलाइका और अरबाज की शादी साल 1998 में हुई थी। साल 2016 मार्च में उन्होंने अलग होने की घोषणा की। शादी के 18 साल बाद साल 2017 में वे ऑफिशली अलग हो गए। मलाइका और अरबाज को एक बेटा अरहान भी है। मलाइका इस वक्त अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका