नेटफ्लिक्स (Netflix) की दुनिया भर में लोकप्रिय वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट (Money Heist)' का लेटेस्ट सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। सीरीज ने एक बार फिर धूम मचाकर रख दी है और 'मनी हाइस्ट' के फैन्स के बीच इसका जबरदस्त क्रेज भी देखने को मिल रहा है। इस वेब सीरीज में प्रोफेसर नाम का कैरेक्टर है जो सभी लूट की प्लानिंग करता है, और जबरदस्त दिमाग के साथ सबके पसीने भी छुटा देता है।
प्रोफेसर का किरदार स्पेनिश एक्टर अल्वारो मॉर्ते ने निभाया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक एक शख्स हुबहू अल्वारो मॉर्ते जैसा दिख रहा है। इस तरह उनका यह पाकिस्तानी हमशक्ल जमकर सुर्खियां बटोर रही है।
Professor's pakistan connection pic.twitter.com/K7UV5jgAnO
— Thug (@ThugofLuv) September 5, 2021














