Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के मंच पर भावुक हुए मिथुन चक्रवर्ती, बीते दिन याद कर कहा - खाली पेट सोया, स्किन कलर को लेकर अपमानित हुआ

एक्टर रियलिटी सिंगिंग शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के मंच पर पहुंचे। जहां मिथुन ने कंटेस्टेंट्स को खूब इंस्पायर किया। हालाकि, शो के दौरान एक ऐसा समय भी आया जब मिथुन भावुक हो गए। मिथुन ने अपने कड़वे अनुभव को सबके सामने रखा और अपने संघर्ष के बारे में बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Nov 2022 11:18:12

सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के मंच पर भावुक हुए मिथुन चक्रवर्ती, बीते दिन याद कर कहा - खाली पेट सोया, स्किन कलर को लेकर अपमानित हुआ

मिथुन चक्रवर्ती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स में गिने जाते हैं। मिथुन ने 1976 में मूवी Mrigayaa से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए एक्टर ने नेशनल अवॉर्ड जीता था। 80s, 90s में मिथुन ने कई हिट फिल्में दी थीं, जिनमें डिस्को डांसर, वारदात, बॉक्सर, अग्निपथ जैसी फ़िल्में शामिल हैं। मिथुन की पिछली रिलीज 'द कश्मीर फाइल्स' थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। हाल ही में एक्टर रियलिटी सिंगिंग शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के मंच पर पहुंचे। जहां मिथुन ने कंटेस्टेंट्स को खूब इंस्पायर किया। हालाकि, शो के दौरान एक ऐसा समय भी आया जब मिथुन भावुक हो गए। मिथुन ने अपने कड़वे अनुभव को सबके सामने रखा और अपने संघर्ष के बारे में बताया।
मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि स्किन कलर की वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। उनका अपमान किया गया था। इसकी वजह से वे अक्सर रोया करते थे। शो में मिथुन ने कहा, 'मैं नहीं चाहूंगा जिंदगी में जिन परिस्थितियों से मैं गुजरा हूं दूसरा कोई और भी इसे झेले। हर किसी के स्ट्रगल होते हैं, वो मुश्किल दिनों में लड़ता है। लेकिन मुझे मेरी स्किन कलर को लेकर भला बुरा कहा गया। स्किन कलर को लेकर सालों तक मेरा अपमान किया गया। मैंने वो दिन भी देखे जब मैं खाली पेट सोता था। मैं सोने के लिए रोता था। ऐसे भी दिन रहे जब मुझे सोचना पड़ता था खाने में अब आगे क्या खाऊंगा, सोने के लिए कहां जाऊंगा। कई दिनों तक मैं फुटपाथ पर भी सोया हूं।'

मिथुन चक्रवर्ती ने बताया यही वजह है वो नहीं चाहते उनपर बायोपिक बने। क्योंकि वो नहीं चाहते कोई उस दर्द से गुजरे जिससे वो गुजर चुके हैं। एक्टर ने कह, 'तभी मैं नहीं चाहता मुझ पर कोई बायोपिक बने। मेरी स्टोरी किसी को इंस्पायर नहीं करेगी। मेरी कहानी उन्हें मानसिक रूप से तोड़ देगी, लोगों को उनके सपने पूरा करने से डिसकरेज कर दूंगा। मैं नहीं चाहता ऐसा हो। अगर मैं कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है। मैंने इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए लड़ाई लड़ी है। मैं लेजेंडरी इसलिए नहीं हूं क्योंकि मैंने हिट फिल्में दी हैं। मैं लेजेंड हूं क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी के सभी दर्द और संघर्ष को पार कर लिया है। सेट पर मिथुन का ये दर्द सुन सबकी आंखें नम हो गई थीं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology