अवॉर्ड शो में धोती-कुर्ते में पहुंचे 'मिर्जापुर' के कालीन भैय्या, देसी अंदाज ने लूट ली महफ़िल
मिर्जापुर के कालीन भैय्या के नाम से मशहूर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) हाल ही में जब एक अवॉर्ड शो में पहुंचे तो लोग उन्हें देखते ही दीवाने हो गए। बड़े अवॉर्ड शो में पंकज का देसी अवतार देखने को मिला।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 16 Jul 2022 10:05:01
मिर्जापुर के कालीन भैय्या के नाम से मशहूर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) हाल ही में जब एक अवॉर्ड शो में पहुंचे तो लोग उन्हें देखते ही दीवाने हो गए। बड़े अवॉर्ड शो में पंकज का देसी अवतार देखने को मिला। उन्होंने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना है और सफेद रंग की धोती पहनी हुई है। इस लुक को उन्होंने ब्लू ब्लेजर के साथ पेयर किया हुआ है। पंकज का ये अंदाज देसी तो है लेकिन उन पर काफी फब भी रहा है। इस फंक्शन में उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी (Pankaj Tripathi Wife Mridula Tripathi) भी साथ पहुंची थीं। पंकज की पत्नी मृदुला ने भी हरे संग की साड़ी पहनी हुई थी। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। पंकज त्रिपाठी का ये देसी अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस एक्टर के अंदाज की दिल खोलकर तारीफ कर रहे है।