मंदिरा बेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंदिरा बेदी अपना चेहरा साफ करती दिखाई दे रही हैं। वो पीले रंग के गुलाल में पूरी तरह रंगी हुई हैं। वो बेहद खुश नजर आ रही हैं और सबके साथ मिलकर होली का जश्न मना रही हैं। हालांकि, उनकी ये खुशी कुछ लोगों से देखी नहीं जा रही है और एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स उन्हें ताने मार रहे हैं और कह रहे हैं कि 'पति को मरे कुछ ही दिन हुआ है और होली खेल रही हैं।' दरअसल, मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून 2021 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था।














