ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाने वालों पर भड़कीं मलाइका, स्कर्ट और नेकलाइन की लंबाई से महिलाओं को करते हैं जज
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी कोई ड्रेस पहनती हैं तो उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो जाती। मलाइका को अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से कई बार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 14 Jul 2022 9:25:53
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी कोई ड्रेस पहनती हैं तो उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो जाती। मलाइका को अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से कई बार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। हालाकि, मलाइका को ट्रोलर्स की परवाह नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि लोग उन्हें उनके ड्रेसिंग सेंस के कारण कटघरे में खड़ा कर देते हैं। मलाइका ने साफ तौर पर कहा कि मैं उन लोगों के हिसाब से नहीं जी सकती जिन्हें सिर्फ मेरे नेकलाइन से सरोकार है।
मलाइका ने कहा कि क्या पहनना है और क्या नहीं, यह उनकी निजी पसंद है और बेहद निजी मामला है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं को अक्सर उनकी स्कर्ट और नेकलाइन की लंबाई से आंका जाता है, जो गलत है।