बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और अंदाज से इंडस्ट्री की नई एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। ऐसे में मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है। इसी कड़ी में उनकी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है। इन तस्वीरों में मलाइका व्हाइट कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक कलर के शॉर्ट्स पहने हुए हैं। फोटो में एक्ट्रेस का कूल अंदाज देखने लायक है। मलाइका अरोड़ा ने जिम वीयर के साथ ही स्लीपर्स पहने हुए हैं। साथ ही बालों का बन बनाया हुआ है। मलाइका का यह कूल अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
![जिम के बाहर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में दिखा एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार malaika arora,malaika arora photos,malaika arora gym photos,malaika arora hot viral photos]()
बता दें कि मलाइका अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं। वह रोजाना योग के साथ-साथ हफ्ते में दो पिलेट्स और जिम भी करती हैं। मलाइका ने अपने फिटनेस रूटीन के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैं अपने बिजी रूटीन में भी एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं।' इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं।
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों के अक्सर फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। यह दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार लुटाते नजर आ जाते हैं।