फिटनेस फ्रीक मलाइका ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, यूजर्स हुए इम्प्रेस, बोले - आपकी फ्लैक्सिबिलिटी शानदार है
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। ऐसे में मलाइका का एक वीडियो सामने आया है। फिटनेस फ्रीक मलाइका जिम वियर में योगा करते हुए दिखाई दे रहीं हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 17 Jan 2023 2:08:21
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। ऐसे में मलाइका का एक वीडियो सामने आया है। फिटनेस फ्रीक मलाइका जिम वियर में योगा करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। 49 साल की मलाइका का यह फिटनेस वीडियो देखकर फैंस उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।
मलाइका ने योगा वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'अगर आपसे कोई कहता है कि योगा कैलोरी बर्न करने में मददगार नहीं है, तो वो गलत है। मैं रोजाना हाई इंटेंसिटी एब्स योगा करती हूं और वार्मअप करने से नहीं चूकती। मैं वृक्ष आसन को साइड प्लैंक में शामिल करती हूं। यह योगा मुझे तनाव से दूर रखता है और शरीर के संतुलन को बढ़ाता है।'