न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुनव्वर फारूकी ने सेलिब्रेट किया GF नाजिला का बर्थडे, दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस खुश

कंगना रनौत का शो लॉक (Lock Upp) अप जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी सातवें आसमान पर हैं। लॉक अप की सक्सेस पार्टी में मुनव्वर फारूकी का जलवा देखने को मिला और अभी भी लोग सिर्फ और सिर्फ उनके बारे में ही बात कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 May 2022 1:35:33

मुनव्वर फारूकी ने सेलिब्रेट किया GF नाजिला का बर्थडे, दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस खुश

कंगना रनौत का शो लॉक (Lock Upp) अप जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी सातवें आसमान पर हैं। लॉक अप की सक्सेस पार्टी में मुनव्वर फारूकी का जलवा देखने को मिला और अभी भी लोग सिर्फ और सिर्फ उनके बारे में ही बात कर रहे हैं। मुनव्वर फारूकी अपनी जीत के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। लॉक अप की सक्सेस पार्टी में मुनव्वर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे, जिनका नाम नाजिला सीताशी है। मुन्नवर ने नाजिला संग एक रोमांटिक फोटो शेयर करके उनके साथ अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया था और अब नाजिला के बर्थडे पर मुनव्वर उनपर अपना ढेर सारा प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी के बर्थडे को मुनव्वर फारूकी ने केक, फूड और फूलों के साथ स्पेशल बनाया। नाजिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने स्वीट एंड लवली बर्थडे बैश से मुनव्वर और अपनी क्यूट एंड रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

पहली फोटो में नाजिला अपने बर्थडे केक संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। टेबल पर केक के साथ रोज पेटल्स भी पड़े हुए हैं। वहीं, एक ओर तस्वीर में नाजिला रेड रोजेस के साथ पोज दे रही हैं। नाजिला जिस शिद्दत से फूलों को देख रही हैं, उससे तो ये साफ जाहिर है कि ये फूल उनके लिए उनके डार्लिंग मुनव्वर ही लेकर आए हैं।

नाजिला ने मुनव्वर संग भी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो दोनों के प्यार को बखूबी बयां कर रही है। तस्वीर में मुनव्वर अपनी लेडी लव नाजिला का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। मुनव्वर के हाथों में गुलाब के फूल भी हैं। कॉमेडियन के चेहरे की खुशी बता रही है कि वो नाजिला संग कितना स्पेशल फील करते हैं।

एक तस्वीर में नाजिला और मुनव्वर एक दूसरे को प्यार से गले लगाए दिखाई दे रहे हैं। नाजिला ने मिरर सेल्फी ली है, जिसमें उनका चेहरा मिरर की तरफ है, जबकि मुनव्वर की बैकसाइड देखी जा सकती है। नाजिला के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने उन दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।

फैंस मुनव्वर और नाजिला की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर काफी खुश हो रहे हैं और दोनों पर अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

कंगना ने खोली मुनव्वर फारूकी की शादी की पोल

लॉकअप के जजमेंट डे के दौरान कंगना रनौत ने मुनव्वर फारूकी की मैरिड लाइफ से पर्दा उठाया। इसके बाद खुद मुनव्वर ने शादी को लेकर बताया था कि कुछ साल पहले उन्होंने शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है। लेकिन उनका तलाक होने वाला है। वह अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहते हैं। उनका डिवोर्स का केस अदालत में चल रहा है। मुनव्वर फारूकी ने ये भी कहा था कि वह 'लॉकअप' जैसा शो सिर्फ अपने बेटे के चलते कर रहे हैं।

मुनव्वर फारूकी ने अपनी शादी को लेकर लॉकअप में खुद बताया था कि उनकी शादी जरूर हुई थी लेकिन कुछ अनबन के चलते उन्होंने तलाक का फैसला लिया। फिलहाल तलाक का केस कोर्ट में जारी है। उनका एक बेटा भी है। यानी मुनव्वर फारूकी शादीशुदा तो हैं लेकिन जल्द ही बीवी से अलग हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो