न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Liger Box Office Collection Day 1: लाइगर को निगेटिव रिव्यू से हुआ नुकसान, बॉक्स ऑफिस पर हुई धीमी शुरुआत

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामना चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Aug 2022 10:13:41

Liger Box Office Collection Day 1: लाइगर को निगेटिव रिव्यू से हुआ नुकसान,  बॉक्स ऑफिस पर हुई धीमी शुरुआत

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामना चुके है। इस फिल्म के साथ विजय देवरकोंडा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। रिलीज से पहले फिल्म 'लाइगर' से उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म बॉलीवुड की तरफ से बॉक्स ऑफिस पर पड़े सूखे को दूर करेगी। विजय देवरकोंडा की पॉपुलैरिटी को देखते हुए माना जा रहा था कि पूरे भारत में यह फिल्म छा जाने वाली है। इसे 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ेगी और नए बनाएगी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। क्रिटिक्स से मिले मिक्स्ड रिव्यू और दर्शकों के निगेटिव रिएक्शन की वजह से फिल्म ने सभी भाषाओं में 21 से 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले 27-29 करोड़ रुपये की उम्मीद की जा रही थी। बताया जा रहा है कि फिल्म के तेलुगू वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 'लाइगर' सिंगल स्क्रीन ऑडियंस के हिसाब की फिल्म है। वो दर्शक जो सिनेमा हॉल में बिना बुकिंग के जाकर एन्जॉय करते हैं। ऐसे में अगर सिंगल स्क्रीन ऑडियंस को ये फिल्म खास पसंद नहीं आई। तो मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म को जबरदस्ती टारगेट किया जा रहा है। इसी के चलती ओपनिंग डे पर सुबह अच्छी ओपनिंग के बाद दोपहर में इसकी कमाई में गिरावट देखी गई थी। अब आगे क्या होता है यह तो समय ही बताएगा।

डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की 'लाइगर' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें विजय देवरकोंडा ने एक बॉक्सर की भूमिका निभाई है। विजय का किरदार लाइगर बॉक्सिंग में भले ही चैंपियन है, लेकिन जुबान से लड़खड़ाता है। उसे हकलाने की दिक्कत है। फिल्म में अनन्या पांडे, लाइगर की प्रेमिका तान्या के रोल में हैं। इंटरनेशनल बॉक्सर माइक टायसन ने फिल्म में कैमियो किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो