न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एडवांस में अपनी ही फिल्म को पीछे छोड़ा, महंगी टिकट दर, कैसे देखेगा आम आदमी 'सिकंदर'

सलमान खान अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 25 मार्च से शुरू हो चुकी है और भारत में 1 लाख से ज्यादा टिकट बेचे जा चुके हैं। सिकंदर की टिकट कीमतों में जबरदस्त उछाल आई है, जहां दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में वीआईपी टिकट की कीमत 2200 रुपये तक पहुंच गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 6:30:44

एडवांस में अपनी ही फिल्म को पीछे छोड़ा, महंगी टिकट दर, कैसे देखेगा आम आदमी 'सिकंदर'

सलमान खान अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। यह फिल्म 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग बीती 25 मार्च को शुरू हो चुकी है। भारत में फिल्म की 1 लाख से ज्यादा टिकट बेची जा चुकी हैं। हाल ही में 'सिकंदर' की टिकट की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। महानगरों में 'सिकंदर' की टिकट 2000 रुपये से ज्यादा की कीमतों में बेची जा रही है। कुछ सिंगल स्क्रीन थिएटर में रिक्लाइनर सीटों के लिए 700 रुपये तक चार्ज किए जा रहे हैं।

'सिकंदर' की टिकट प्राइज

'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग 25 मार्च से शुरू हो गई है। मल्टीप्लेक्स में प्रीमियम टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। दिल्ली में वीआईपी टिकट की कीमत 800 रुपये है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मल्टीप्लेक्सेस में टिकट दर 700 से 800 रुपये रखी गई है। नोएडा में सुबह के शो में रिक्लाइनर के लिए 1000 रुपये हैं, जबकि शाम के शो में कीमतों में उछाल आया है, जो बढ़कर 1400 रुपये हो गया है.

मल्टीप्लेक्स की बात करें तो मुंबई में 'डायरेक्टर कट' या 'लक्स' टिकट की कीमत 2200 रुपये तक है। दिल्ली में यह कीमत 1600 से 1900 रुपये के बीच है। इतनी ऊंची कीमतों के बावजूद, हैरानी की बात यह है कि जयपुर, दिल्ली-एनसीआर में पहले ही कई स्क्रीन हाउसफुल हो चुकी हैं। वहीं, बड़े शहरों के कई सिनेमाघरों में सामान्य मल्टीप्लेक्स सीटों की कीमतें 850-900 तक हैं।

प्लाजा में सोफा क्लास, बॉक्स सोफा और रिक्लाइनर्स के लिए सामान्य कीमतें क्रमशः 350 रुपये, 400 रुपये और 450 रुपये थीं, लेकिन अब कीमतें बढ़ाकर 600 रुपये, 650 रुपये और 700 रुपये कर दी गई हैं।

'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग


'सिकंदर' ने अपनी रिलीज से कुछ दिन पहले ही शानदार शुरुआत की है। सिकंदर को रिलीज होने में अभी दो दिन और बचे हैं। इस बीच सलमान खान की सिकंदर ने प्री-सेल्स में किसी का भाई किसी की जान को पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार, 28 मार्च 3 बजे तक फिल्म सिकंदर ने एडवांस बुकिंग में कमाई 9.50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।

सैकनिल्क के अनुसार, सिकंदर ने अब तक 1,49,875 टिकट सेल कर दिए हैं। इसी के साथ फिल्म सिकंदर से सलमान खान ने अपनी ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्री-सेल रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। किसी का भाई किसी की जान ने ओपनिंग डे के लिए 1,29,000 टिकट सेल कर 3.39 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 9.82 करोड़ रुपये (ब्लैक सीट के साथ) कमा लिए हैं, जबकि बिना ब्लैक सीट के फिल्म ने 4.37 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

एआर मुरुगदास निर्देशित सिकंदर में सलमान खान अहम भूमिका में नजर आएंगे। भाईजान के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज भी हैं. यह फिल्म 30 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?