न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑस्कर अवार्ड की दौड़ से बाहर हुई ‘लापता लेडीज’, इन्होंने FFI पर उठाए सवाल, अभी इन फिल्मों से है उम्मीद

आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ 97वें अकादमी पुरस्कार ऑस्कर 2025 की दौड़ से बाहर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Dec 2024 11:20:53

ऑस्कर अवार्ड की दौड़ से बाहर हुई ‘लापता लेडीज’, इन्होंने FFI पर उठाए सवाल, अभी इन फिल्मों से है उम्मीद

आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ 97वें अकादमी पुरस्कार ऑस्कर 2025 की दौड़ से बाहर हो गई है। फिल्म ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में जगह बनाने से चूक गई। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) ने 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों की सूची की घोषणा की, जिसमें यह फिल्म शामिल नहीं है।

अंतिम 15 में जगह बनाने वाली फिल्मों में 'आई एम स्टिल हियर' (ब्राजील), 'यूनिवर्सल लैंग्वेज' (कनाडा), 'एमिलिया पेरेज', 'द गर्ल विद द नीडल' (डेनमार्क) 'वेव्स' (चेक गणराज्य), 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' (जर्मनी) 'टच' (आइसलैंड), 'नीकैप' (आयरलैंड), 'वर्मिग्लियो' (इटली), 'फ्लो' (लातविया), 'आर्मंड' (नॉर्वे), 'फ्रॉम ग्राउंड जीरो' (फिलिस्तीन), 'डाहोमी' (सेनेगल) और 'हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइस' (थाईलैंड) शामिल है। बता दें फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने इसी साल सितंबर में ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर एंट्री के लिए चुना था। इसे 29 फिल्मों की लाइनअप में से चुना गया था जिसमें बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’, मलयालम राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ‘आट्टम’ और कान्स विजेता ‘ऑल वी’ शामिल थीं।

भले ही ‘लापता लेडीज’ रेस से बाहर हो गई है, लेकिन देश के लिए सारी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ ने बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में जगह बनाई है। ‘अनुजा’ को ऑस्कर 2025 के लिए बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके साथ ही हिंदी फीचर फिल्म ‘संतोष’ भी ऑस्कर के लिए चुनी गई है। इस फिल्म को यूके की तरफ से ऑस्कर में भेजा गया है।

laapataa ladies,laapataa ladies movie,laapataa ladies film,anuja,santosh,kiran rao,aamir khan,oscar awards,pratibha ranta

इस साल 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी ‘लापता लेडीज’

उल्लेखनीय है कि ऑस्कर अवार्ड का ऐलान 17 जनवरी को किया जाएगा। 2 मार्च को अवार्ड सेरेमनी होगी। ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री पाने वाली ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'लापता लेडीज' 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने सराहा था। Jio स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत ‘लापता लेडीज’ को किरण राव ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है।

इस बीच दिग्गज फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने ‘लापता लेडीज’ के पुरस्कार की रेस से निकाले जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने FFI पर सवाल उठाए हैं। हंसल ने तंज कसते हुए FFI की निराशाजनक स्ट्राइक रेट और साल दर साल फिल्मों के चयन की आलोचना की है। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा, “फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने फिर से ऐसा किया! उनका स्ट्राइक रेट और साल दर साल फिल्मों के चयन को दोष नहीं दे सकते।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री